NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विकसित छग के संकल्प को पूरा करने भाजपा सरकार प्रतिबद्ध : गोमती साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > विकसित छग के संकल्प को पूरा करने भाजपा सरकार प्रतिबद्ध : गोमती साय
जशपुरनगर

विकसित छग के संकल्प को पूरा करने भाजपा सरकार प्रतिबद्ध : गोमती साय

पत्थलगांव विधानसभा में महतारी सदन व ग्राम गौरव पथ निर्माण हेतु मिली लगभग 1 करोड़ 82 लाख की स्वीकृति

lochan Gupta
Last updated: August 31, 2025 12:01 am
By lochan Gupta August 31, 2025
Share
4 Min Read

पत्थलगांव। गोमती साय ने कहा जन सुविधाओं का विस्तार एवं क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता है डबल इंजन भाजपा सरकार के नेतृत्व में प्रगति पथ पर अग्रसर हो रहा पत्थलगांव विधानसभा, छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए अपना विजन रखा वहीं प्रदेश के लगभग सभी विधानसभा में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार कार्य हो रहे है पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का विकास भी दुगुनी गति से हो रहा है। कांग्रेस के शासनकाल में 5 वर्षों तक प्रदेश में विकास की गति पूर्ण रूप से थम गई थी, केवल भ्रष्टाचार और घोटाले हो रहे थे, लेकिन अब प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद से विकास और सुशासन स्थापित हुआ है। प्रदेश का हर व्यक्ति एवं वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है।
गोमती साय ने बताया कि पत्थलगांव विधानसभा के ग्राम सुरंगपानी व बटईकेला में महतारी सदन निर्माण हेतु 30-30 लाख रुपये साथ ही गौरव पथ योजना के तहत पत्थलगांव विधानसभा के विकासखण्ड कांसाबेल के ग्राम पंचायत तिलंगा में 500 मीटर सीसी सडक़ सह नाली निर्माण हेतु 40 लाख 55 हजार,विकासखण्ड पत्थलगांव के ग्राम पंचायत गाला-डुडुंगजोर में 530 मीटर सीसी सडक़ सह नाली निर्माण हेतु 43 लाख 12 हजार,विकासखण्ड पत्थलगांव के ग्राम पंचायत बनगाँव के में 470 मीटर सीसी सडक़ सह नाली निर्माण हेतु 38 लाख 39 हजार कुल मिलाकर लगभग 1 करोड़ 82 लाख रुपयों के विकास कार्यो की स्वीकृति प्राप्त हुई है उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री (उप मुख्यमंत्री) विजय शर्मा जी द्वारा पत्थलगांव विधानसभा को विकास की सौगात देने के लिए इस विधानसभा की जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र की जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त करती हूँ। गोमती साय ने कहा कि इन सभी विकास व निर्माण कार्यों से पत्थलगांव क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। विकास का संकल्प और जनहित के लक्ष्य के साथ प्रगति पथ पर प्रशस्त पत्थलगांव विधानसभा में सडक़ों के निर्माण कार्य जन आकांक्षाओं को पूरा कर रहें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के उद्देश को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं प्रदेश की भाजपा सरकार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। हमने बनाया है,हम ही संवारेंगे का संकल्प लेकर आज प्रदेश समृद्धि की राह पर अग्रसर है। अधोसंरचना का विकास हो या प्रदेश में महिलाओं,युवाओं,गरीब,किसान हर वर्ग के लिए योजनाओं के माध्यम से उनका लाभ पहुँचाने के लिए अनवरत प्रयास किये जा रहें हैं। जनहित की योजनाओं से जनता के जीवन को सुगम व सुरक्षित बनाने के साथ ही उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोडऩे के सार्थक प्रयास छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहें हैं उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं का विस्तार एवं क्षेत्र का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है।डबल इंजन की भाजपा सरकार के नेतृत्व में पत्थलगांव विधानसभा प्रगति पथ पर अग्रसर हो रहा है।

You Might Also Like

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर में लाटरी के माध्यम से 52 विद्यार्थी चयनित हुए

सेन समाज की प्रतिभाओं ने अपनी उपलब्धियों से समाज को किया गौरवान्वित : सीएम साय

हत्या व रेप के फरार आरोपी को बारह साल बाद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्रामीणों को रोजगार के साथ मिली सिंचाई की सुविधा

स्पंदन-सफलता की लहरें कार्यक्रम का आदर्श विद्यालय में हुआ शुभारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बेकाबू होकर घर में घुसी कोयले से लदी ट्रक
Next Article शांतिकुंज हरिद्वार से बगीचा पहुंचा शक्ति कलश

खबरें और भी है....

बिजली गिरने से विवेकानंद एयरपोर्ट का नेविगेशन सिस्टम बंद
जीएसटी में सुधार से आम लोगों को मिलेगी राहत -भूपेंद्र सवन्नी
पत्नीहंता पति को आजीवन कारावास
एमएसपी के फर्नेश में 503 किलो गांजा किया गया नष्ट
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के घर चोरों का धावा

Popular Posts

बिजली गिरने से विवेकानंद एयरपोर्ट का नेविगेशन सिस्टम बंद
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?