रायगढ़। एक युवक ने शराब के नशे में कीटनाशक का सेवन कर लिया था, जिसका उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के बरपाली निवासी महेंद्र राठिया पिता रतन साय राठिया (38 वर्ष) शराबी प्रवृति के व्यक्ति था। जिससे उसके परिजन भी परेशान रहते थे। ऐसे में मृतक के पिता ने बताया कि शादी के कुछ साल बाद ही इसने शराब के नशे में पत्नी को भी काफी परेशान करता था, जिससे कुछ दिन बाद उसका एक पुत्र भी हुआ उसके बाद भी पत्नी को लगातार परेशान करते रहता था।
जिससे उसकी पत्नी भी घर छोडकऱ चली गई। तब से वह अकेला अलग कमरे में रहता था। साथ ही मृतका बेटा अपने दादा के साथ रहता है। ऐसे में 09 अक्टूबर को दोपहर में शराब के नशे में अपने कमरे में बड़बड़ा रहा था, और कुछ देर बाद शांत हो गया, जिससे उसे देखने के लिए कमरे में गया तो उसे अचेत अवस्था में देख घरघोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक दिन उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने रायगढ़ रेफर कर दिया, जिससे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कर उपचार चल रहा था, इस बीच 10 अक्टूबर को दोपहर में उसकी मौत हो गई।
अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मर्ग डायरी संबंधित थाना भेजने की तैयारी चल रही है।
कीटनाशक का सेवन कर युवक ने दी जान
