धरमजयगढ़। डी ए व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल धरमजयगढ़ संस्कृति और सभ्यता में आगे ही रहती है। इस संस्कृति सभ्यता का अनुसरण करते हुए वेद प्रचार सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य वर्तमान समय में वेदों का महत्व तथा उसकी उपयोगिता पर बल दिया गया। बच्चों को वेदों के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें पूरे सप्ताह हर एक दिन अलग-अलग वेद से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में गायत्री मंत्र 108 बार सभी छात्र और छात्राएं तथा शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा मिलकर किया गया। बच्चों के द्वारा अर्थ के साथ संस्कृत में श्लोक सुनाए गए। नन्हे नन्हे बच्चों के द्वारा सुंदर-सुंदर चित्रकारी की गई, जिसमें चारों वेदों को दर्शाया गया तथा ऋषि मुनियों की चित्र बनाए गए। बच्चों के शब्द भंडार से भरे हुए बहुत ही सुंदर निबंध प्रतियोगिता हुई। वेद प्रचार सप्ताह में छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों द्वारा खाना खाने से पहले स्कूल में भोजन मंत्र कराया गया। इस अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा की गई जिसमें प्रार्थना सभा संस्कृत से संचालित हुए। सभी छोटे-छोटे बच्चों द्वारा यज्ञ किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री सुरेंद्र सिंह द्वारा बच्चों को कहा कि हमें महर्षि दयानंद के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का दृढ़ संकल्प लेना चाहिए। उनके मार्गों का हमें अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वेद रूपी ज्ञान जीवन में नई ऊर्जा देने वाला है। भारतीय संस्कृति और सभ्यता का मूल आधार वेद ही है।