NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: समता-एक्सप्रेस में 9 लाख के ज्वेलरी से भरा बैग पार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > समता-एक्सप्रेस में 9 लाख के ज्वेलरी से भरा बैग पार
रायपुर

समता-एक्सप्रेस में 9 लाख के ज्वेलरी से भरा बैग पार

नागपुर-गोंदिया के बीच वारदात, रायपुर जीआरपी में एफआईआर दर्ज

lochan Gupta
Last updated: August 19, 2025 12:23 am
By lochan Gupta August 19, 2025
Share
2 Min Read

रायपुर। समता एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली से रायपुर आ रही एक महिला का पर्स नागपुर-गोंदिया के बीच चोरों ने पार कर दिया। इस बैग में 9 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने थे। पीडि़ता ने रायपुर जीआरपी थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। रायपुर जीआरपी थाने में दर्ज स्नढ्ढक्र के अनुसार, रायपुर के शंकर नगर की रहने वाली अनामिका वर्मा पति श्याम वर्मा 16 अगस्त को ट्रेन संख्या 12808 समता एक्सप्रेस से निजामुद्दीन से रायपुर तक सफर कर रही थी। उनका कोच नंबर स्-3 में बर्थ नंबर 21 था।
ट्रेन नागपुर स्टेशन पर रुकी थी। उसी दौरान वो अपना ब्राउन कलर का लेडीज बैग सिर के नीचे रखकर सो गईं। उसे ट्रेन के चलने का भी ध्यान नहीं रहा। जब ट्रेन दुर्ग स्टेशन से करीब 10-15 मिनट पहले थी, तभी सामने बैठे यात्री के बच्चों की आवाज से उनकी नींद खुली। नींद से जागते ही उन्होंने देखा कि उनका पर्स गायब है।
पीडि़ता ने आसपास बैठे यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने संदिग्ध को आते-जाते नहीं देखा। यात्रियों ने बताया कि, वे डोंगरगढ़ से जाग रहे थे और तब से किसी को उनके बैग के पास जाते नहीं देखा गया। इससे आशंका है कि बैग नागपुर से गोंदिया के बीच ही चोरी हुआ है। अनामिका वर्मा ने बताया कि, उसके बैग में 75.180 ग्राम सोने का नेकलेस, 45.345 ग्राम का कड़ा और 10 ग्राम का मंगलसूत्र रखा हुआ था। इन गहनों की कुल कीमत लगभग 9 लाख रुपए बताई गई है। शिकायत मिलने पर रायपुर जीआरपी थाना प्रभारी ने केस दर्ज किया है। घटना स्थल नागपुर से गोंदिया के बीच के होने के कारण जीआरपी गोंदिया को डायरी स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

You Might Also Like

कांग्रेस का घोषणापत्र 25 के बाद

आईपीएस अरुण देव गौतम को डीजी होमगार्ड का दायित्व

फर्जी मतदाताओं का कटना चाहिए नाम : सांसद बृजमोहन

रवि मित्तल बने जनसंपर्क आयुक्त

छत्तीसगढ़ में महतारी-वंदन के लिए 4000 करोड़ का प्रावधान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित देवाशीष और मनतृप्त कौर ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात
Next Article श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हुए सीएम साय

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री की तत्परता से मिनटों में हरकत में आया प्रशासन
ईसाई धर्म के प्रचार के लिए फॉरेन फंडिंग, सांसद संतोष बोले- भूपेश के कार्यकाल में हुआ
मेडिकल कालेज के जूनियर डाक्टरों ने युवक से की मारपीट
4 मई से 10 जून तक जिले में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
कुरुकूट नदी का सीना चीर रहे रेत तस्कर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री की तत्परता से मिनटों में हरकत में आया प्रशासन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?