NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जेपीएल तमनार द्वारा पशुपालन परियोजना का शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जेपीएल तमनार द्वारा पशुपालन परियोजना का शुभारंभ
रायगढ़

जेपीएल तमनार द्वारा पशुपालन परियोजना का शुभारंभ

किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

lochan Gupta
Last updated: August 19, 2025 12:21 am
By lochan Gupta August 19, 2025
Share
4 Min Read

तमनार। जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार एवं शासकीय पशु चिकित्सा केंद्र तमनार के संयुक्त तत्वाधान में अंचल के ग्रामीण किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पशुधन के स्वास्थ्य एवं उनके समुचित विकास के लिये ’पशुपालन परियोजना’ का भव्य शुभारंभ गारे पालमा माइंस परिक्षेत्र के ग्राम टपरंगा में किया गया। इसके अंतर्गत मवेशी, गाय, बैल, बकरियों के साथ अन्य पालतु जानवरों को विभिन्न बिमारियों से निजात दिलाने के लिये टीकाकरण एवं चिकित्सा के साथ साथ बधियाकरण, बांझपन उपचार, गर्भ परीक्षण विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जायेगा।
शुभारंभ कार्यक्रम श्री रमेश बेहरा, जिला पंचायत सदस्य रायगढ़, क्षेत्र क्रमांक 11 के मुख्य अतिथि, सुरेन्द्र सिदार, अध्यक्ष, लघु वनोपज समिति रायगढ,़ श्री यशपाल बेहरा, प्रबुद्ध नागरिक, धौंराभांठा, राजेश दुबे, उपाध्यक्ष, राजेश रावत, सहायक महाप्रबंधक, सुरेश डनसेना, उपप्रबंधक, जेपीएल तमनार, विकासखण्ड मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.पी. सिदार, तमनार, डॉ. जे.एल. कुशवाहा, उपनिदेशक (रिटा.) एवं शताधिक पशुपालक किसान बंधओं व ग्रामीणों की गरीमामय उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम को प्रथमतया राजेश रावत ने कार्यक्रम शुभारंभ के उद्देश्य व लक्ष्यों केबरे में विस्तृृत जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि पशुपालक ग्रामीण किसान भाईयों के आग्रह और उनके आर्थिक सम्पन्नता सुनिश्चित करना लक्ष्य है। वही श्रीमती सुरेन्द्र सिदार ने कहा कि इस परियोजना के शुभारंभ से क्षेत्रीय पशुपालक किसान विभिन्न बिमारियों ग्रसित मवेशियों के त्वरित उपचार से लाभान्वित हो सामाजिक व आर्थिक सुदृड हो आत्मनिर्भर बन सकेंगे। वहीं पशु चिकित्सक द्वय डॉ. जे. एल. कुशवाहा एवं डॉ. बी.पी. सिदार ने विभिन्न सीजनल पशु रोगों के बन्ध्याकरण, झनकाहा, सरसा, मुँहपका, खुरहा आदि का ईलाज के विषय विस्तृत जानकारी प्रदान की। मुख्य अतिथि रमेश बेहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार की यह पहल किसानों और पशुपालकों के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलेगी। श्री बेहरा ने अभियान को जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार का सराहनीय पहल बताया।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय पशुपालकों किसानों को पशुओं को विभिन्न जानलेवा बिमारियों से ग्रसित होने के कारण किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। इस समस्या से अवगत हो जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार एवं शासकीय पशु चिकित्सा केंद्र तमनार के संयुक्त तत्वाधान में पशु टीकाकरण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन पशुधन विकास विभाग तमनार के संयुक्त तत्वाधान में किया जासेगा। इस परियोजना के अंतर्गत प्रारंभिक चरण में गारे पालमा माइंस परिक्षेत्र के 450 किसान परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा। लाभार्थियों को उच्च नस्ल के दुधारू पशुओं, पशु चारा उत्पादन पर प्रशिक्षणए टीकाकरण एवं नियमित पशु.चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। परियोजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की आमदनी को दोगुना करना और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानए ग्रामीण, महिलाएँ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने जेपीएल प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे आर्थिक विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सराहनीय प्रयास बताया।

You Might Also Like

फ्लैग-डे पर लहराया तिरंगा, गर्व के साथ याद किया गया राष्ट्रध्वज की आजादी का संघर्ष

शिक्षक समाज का आधार होता है- सर्व नाई समाज

त्रिग्रही संयोग में आज मनाया जाएगा महाशिवरात्री पर्व

माजदा की ठोकर से बाइक सवार एक की मौत, दो घायल

कोतरा हाईस्कूल में बालिका शिक्षा एवं बालिका सुरक्षा कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कृष्ण जन्माष्टमी पर्व में लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन ने किया महाभंडारा का आयोजन
Next Article सतर्कता की शुरुआत स्वयं से होती है : पी दयानन्द

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?