NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जन सुविधाओं का सतत विस्तार हमारी प्राथमिकता-सीएम साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > जन सुविधाओं का सतत विस्तार हमारी प्राथमिकता-सीएम साय
सारंगढ़

जन सुविधाओं का सतत विस्तार हमारी प्राथमिकता-सीएम साय

सीएम साय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को दी 186 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

lochan Gupta
Last updated: August 12, 2025 12:43 am
By lochan Gupta August 12, 2025
Share
5 Min Read

भारत माता चौक से कोसीर चौक तक 5 करोड़ से बनेगा गौरव पथ
पीजी कालेज भवन निर्माण के लिए तीन करोड़ की घोषणा

सारंगढ़-बिलाईगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ को 186 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडे महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 96 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और 90 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि सांसद के रूप में सारंगढ़ के लिए लंबे समय तक कार्य किया। अब मुख्यमंत्री का दायित्व मिला है। पिछले डेढ़ सालों में इस जिम्मेदारी को पूरे लगन और समर्पण के साथ निभाने का का कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को लगातार पूरा कर रहे हैं। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 31 सौ रूपये की कीमत के साथ खरीद रहे हैं। दो साल का बकाया बोनस भी 13 लाख किसानों को 3716 करोड़ रुपए दिया गया। 18 लाख आवास निर्माण को स्वीकृति प्रदान की। अब तेजी से हितग्राहियों के मकानों का निर्माण हो रहा है। पीएम आवास निर्माण की गति ऐसी है कि गांवों में राजमिस्त्री और सेंटरिंग प्लेट की कमी हो गई है।
महतारी वंदन योजना से प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है। हर माह मिलने वाली राशि से महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय भी प्रारंभ कर रही हैं। सारंगढ़ जिले के दानसरा की माताओं ने महतारी वंदन की राशि से अपने गांव में राम मंदिर निर्माण की पहल की है। जिसे आज पूरा प्रदेश जानता है। तेंदूपत्ता खरीदी के दाम बढ़ाए गए हैं। 5.62 लाख कृषि भूमिहीन मजदूरों को 10-10 हजार रूपये दिए जा रहे हैं। राम लला दर्शन योजना से अब तक 22 हजार श्रद्धालु अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना फिर से शुरू की गई है, इसके लिए देश में 19 स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां 60 वर्ष से अधिक उम्र के बड़े बुजुर्ग के साथ परित्यक्ता और विधवा महिलाएं भी योजना का लाभ लेकर तीर्थयात्रा कर सकते हैं।


प्रदेश में विकास को रफ्तार देने नई उद्योग नीति लेकर आए हैं। पिछले 6 माह में छत्तीसगढ़ को 6.50 लाख करोड़ रूपये के निवेश का प्रस्ताव मिल चुका है। जिसमें रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है। पिछले डेढ़ वर्षों में शासन के विभिन्न विभागों के करीब 10 हजार पदों पर भर्ती की जा चुकी है। 5 हजार शिक्षकों की भर्ती पुन: निकलने वाली है। उद्योगों को भी 1 हजार से अधिक पदों के रोजगार सृजन में कई तरह के प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं।
राजस्व और जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों में प्रदेश में गांव शहर में हर जगह विकास कार्यों को गति देने का काम कर रहे हैं। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में करोड़ों की विकास कार्यों की सौगात मिलने से यहां जनसुविधाओं में वृद्धि होगी। विकास कार्यों पर अमल का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।
सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में विकास कार्यों और अधोसंरचना विस्तार को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ पीएम आवास, हर घर जल जैसे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है। जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी कार्यों को जमीन पर उतारने के साथ प्रदेश में विकास कार्यों को नई ऊंचाई देने का कार्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निरंतर जारी है।सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले को 186 करोड़ की सौगात मिली है, यह जिले में अधोसंरचना विकास को मजबूती प्रदान करेगी।
कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में आए नागरिकगण, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अनुराग सिंहदेव, मंच पर विधायक सारंगढ़ उत्तरी जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे उपाध्यक्ष अजय नायक, सदस्य अभिलाषा नायक, दिनेश जांगड़े, सहोदरा सिदार, पूर्व विधायक शमशेर सिंह, केराबाई मनहर, कामदा जोल्हे, गणमान्य नागरिक टीकाराम पटेल, ज्योति पटेल, सुभाष जालान, जगन्नाथ पाणिग्राही, अजेस अग्रवाल, अमित तिवारी, अजय गोपाल, दीनानाथ खूंटे, अरविंद हरिप्रिया, शिवकुमारी चौहान, मनोज जायसवाल, हरिनाथ खूंटे, सतीश शर्मा अविनाश पुरी, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय सहित जिले के अधिकारीगण उपस्थित थे।

You Might Also Like

मेडिकल कैंप में 204 का हुआ जांच और 167 दिव्यांगो का बनेगा प्रमाण पत्र

पति को गोल्ड मेडल और पत्नी बनी कमिश्नर

अनुसूचित जनजाति की महिला किसानों को देंगे 2-2 दुधारु गाय

तेज रफ्तार यात्री बस पलटी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं का सम्मान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय रायपुर तो वित्तमंत्री चौधरी रायगढ़ में करेंगे ध्वजारोहण
Next Article भोजली पर्व मना ग्राम्य देवी कौशलेश्वरी देवी पर भोजली अर्पण कर मन्नत मांगे

खबरें और भी है....

राज्योत्सव 2025: पीएम विजिट को लेकर तैयारियों की प्रोग्रेस रिपोर्ट पर (छोटा)
आईजी आरएल डांगी पर यौन उत्पीडऩ का आरोप
आदिवासियों की जमीन पर बलात घुसकर टॉवर लगा रहा जिंदल
अवैध रेत परिवहन का गढ़ बना बरगढ़ खोला का डेराडिह
जोबी पुलिस की अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई

Popular Posts

राज्योत्सव 2025: पीएम विजिट को लेकर तैयारियों की प्रोग्रेस रिपोर्ट पर (छोटा)
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?