NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पुलिस ग्राउंड में हेल्पिंग हैंड्स ने रचा इतिहास हजारों कलाइयों में बहनों ने बांधी राखी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > पुलिस ग्राउंड में हेल्पिंग हैंड्स ने रचा इतिहास हजारों कलाइयों में बहनों ने बांधी राखी
रायपुर

पुलिस ग्राउंड में हेल्पिंग हैंड्स ने रचा इतिहास हजारों कलाइयों में बहनों ने बांधी राखी

आई जी पी, डी आई जी, कमिश्नर, एस एस पी, कई आइपीएस अधिकारी सहित बटालियन रक्षक हुए शामिल

lochan Gupta
Last updated: August 9, 2025 12:35 am
By lochan Gupta August 9, 2025
Share
3 Min Read

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन ने ‘राखी विथ रक्षक’ महाआयोजन का पुलिस परेड ग्राउंड, रायपुर में भव्य आयोजन कर एक नया इतिहास रच दिया। इस अवसर पर प्रदेश की सैकड़ों बहनों ने यातायात पुलिस, रायपुर पुलिस, सीआरपीएफ, बटालियन, रक्षा वाहिनी सहित हजारों सुरक्षा कर्मियों की कलाइयों पर प्रेम और सम्मान की डोर—राखी—बांधकर भाईचारे और कृतज्ञता का अद्वितीय संदेश दिया। हेल्पिंग हैंड्स की सैकड़ों सामाजिक बहनों ने हजारों रक्षकों को बांधी राखी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रायपुर के पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, एआईजी संजय शर्मा, आईपीएस पुष्कर शर्मा, कमांडेंट राजेश कु्करेजा, कमांडेंट विमल पाठक, आईपीएस इशु अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पाटले एवं छत्तीसगढ़ के ट्रांसपोर्ट ए कमिश्नर डी. रविशंकर सहित कई डीएसपी, सीएसपी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। उद्बोधन के दौरान एसएसपी लाल उमेद सिंह ने कहा हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन हमेशा समाजसेवा और मदद के लिए सबसे आगे रहती है। इस तरह के आयोजनों से पुलिस और जनता के बीच संबंध और भी मजबूत होते हैं। अन्य अधिकारियों ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आज हमें जो यह सम्मान और पहचान मिली है, वह हमारे लिए बेहद गर्व और खुशी की बात है। यह हमें आगे भी और बेहतर काम करने की प्रेरणा देगा। डी रविशंकर ने कहा हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन सबसे उत्तीर्ण कार्य करते आ रहा है इनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। यह आयोजन बहुत ही सराहनीय पहल है मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। इस अवसर पर की सभी बहनों ने हर पुलिसकर्मी भाई को राखी बांधते हुए उनके लंबे जीवन और सुरक्षा की कामना की। मंच पर प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल, प्रदेश संरक्षक रमेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा, उपाध्यक्ष तरुण अग्रवाल,उपाध्यक्ष अमित केडिया,विवेक श्रीवास्तव, महिला विंग प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल सहित संस्था के कई पदाधिकारी एवं गणमान्य मौजूद रहे। अंत में, पूरे पुलिस परेड ग्राउंड में राखी और भाईचारे की महक ने एक ऐसा दृश्य रचा जो हमेशा यादगार रहेगा।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन से संजया केडिया, अल्पना शर्मा, अनामिका मिश्रा, सोनम सलूजा, पूजा छाबड़ा,रिंकू केडिया, श्रुति श्रीवास्तव, तानिया अग्रवाल, मयंक जैन, अंकुर अग्रवाल,परी सिंह, अमित सिंह, बरखा अंदानी, चेष्टा चंद्राकर, वर्षा अग्रवाल, युक्ता अग्रवाल, प्रिया नमन अग्रवाल, राकेश बोथरा,काजल अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, डिंपल झाझरिया सहित अन्य मेंबर मौजूद रहे कार्यक्रम के समापन पर प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए वोट ऑफ़ थैंक्स दिया।एवं कहा कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन निरंतर सामाजिक हित में अच्छे आयोजन करते रहेगा।

You Might Also Like

गाड़ी की किस्त चुकाने को लेकर उपजे विवाद में युवक की हत्या

बजट सत्र के लिए अब तक आए 1862 सवाल

पद्मविभूषण तीजन बाई से मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

कांग्रेस का सृजन अभियान : नए जिला अध्यक्ष चयन को लेकर मंथन शुरू

प्रधानमंत्री मोदी आज आएंगे छत्तीसगढ़

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कोनी-मोपका बायपास के पुनर्निर्माण हेतु 59.55 करोड़ रुपए की स्वीकृति
Next Article फूड एवं केटरिंग स्टॉलों सहित गाडिय़ों के पेंट्रीकार का किया गहन निरीक्षण

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?