NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आत्मविश्वास व मेहनत से लिखें परीक्षा, परिणाम चाहे जो हो जीवन में अवसर असीम-शशिमोहन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आत्मविश्वास व मेहनत से लिखें परीक्षा, परिणाम चाहे जो हो जीवन में अवसर असीम-शशिमोहन
रायगढ़

आत्मविश्वास व मेहनत से लिखें परीक्षा, परिणाम चाहे जो हो जीवन में अवसर असीम-शशिमोहन

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह का प्रेरक संदेश

lochan Gupta
Last updated: February 21, 2026 11:49 pm
By lochan Gupta February 21, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में बोर्ड परीक्षाओं के प्रारंभ होने के साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह ने परीक्षार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए एक प्रेरक वीडियो संदेश जारी किया है। अपने संदेश में एसएसपी श्री सिंह ने जिले के सभी विद्यार्थियों को परीक्षा हेतु शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आत्मविश्वास, दृढ़ निश्चय और मेहनत के साथ परीक्षा लिखने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन यह जीवन की अंतिम मंजिल नहीं है, इसलिए विद्यार्थी बिना किसी दबाव और तनाव के अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि वे सभी विद्यार्थियों को मोटिवेट करना चाहते हैं कि वे अपने एग्जाम को शानदार तरीके से लिखें और अपने ऊपर पूरा विश्वास रखें। उन्होंने कहा कि बच्चों की इच्छा शक्ति, उनका निश्चय और उनकी मेहनत निश्चित रूप से उन्हें सफलता दिलाएगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी कारणवश किसी विद्यार्थी का परीक्षा परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आता है, अंक कम हो जाते हैं या असफलता मिलती है, तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जीवन बहुत बड़ा है और सफलता तक पहुंचने के अनेक रास्ते होते हैं।
उन्होंने अभिभावकों से भी अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को निरंतर प्रोत्साहित करें, उनका मनोबल बढ़ाएं और उनकी भावनाओं को समझते हुए उन पर अनावश्यक दबाव न डालें। एसएसपी ने कहा कि अभिभावकों की सकारात्मक भूमिका बच्चों के आत्मविश्वास को मजबूत करती है और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को भी संदेश दिया कि वे पूरी तैयारी और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा में शामिल हों और किसी भी प्रकार की निराशा या नकारात्मकता से दूर रहें।
इसके साथ ही एसएसपी श्री सिंह ने परीक्षा के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने कहा कि यदि परीक्षा के दौरान किसी क्षेत्र में डीजे, लाउडस्पीकर या अन्य किसी माध्यम से अनावश्यक शोर होता है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी होती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों की बैठक लेकर उन्हें सख्त हिदायत दी जाएगी, ताकि परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह ने अंत में सभी परीक्षार्थियों को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और कड़ी मेहनत के साथ परीक्षा दें तथा अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने आश्वस्त किया कि रायगढ़ पुलिस विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

You Might Also Like

सुशासन को 01 वर्ष संत बाबा गुरु घासीदास स्मृति शासकीय चिकित्सालय में हुआ स्वैच्छिक रक्त शिविर का आयोजन

शिवम होटल के मालिक पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

घर के आंगन में पति-पत्नी की रक्तरंजित मिली लाश

खरसिया क्षेत्र में दो दर्जन गजराज कर रहे विचरण

भारी वाहनों के आवागमन से देवगढ़ मार्ग की आई सामत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायगढ़ के छाल में पुलिस का जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Next Article पिता की मौत पर तल्ख टिप्पणी बनी मौहापाली हत्याकांड की वजह

खबरें और भी है....

जन्मदिन पर मां के चरण छूकर सूबे के मुखिया ने लिया आर्शीवाद
यात्रियों से भरी बदन बस अनियंत्रित होकर सडक़ से उतरी
पिता की मौत पर तल्ख टिप्पणी बनी मौहापाली हत्याकांड की वजह
आत्मविश्वास व मेहनत से लिखें परीक्षा, परिणाम चाहे जो हो जीवन में अवसर असीम-शशिमोहन
रायगढ़ के छाल में पुलिस का जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जन्मदिन पर मां के चरण छूकर सूबे के मुखिया ने लिया आर्शीवाद
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?