NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र निर्माण हेतु धरती आबा ग्रामों में विशेष अभियान चलाने कलेक्टर ने दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र निर्माण हेतु धरती आबा ग्रामों में विशेष अभियान चलाने कलेक्टर ने दिए निर्देश
जशपुरनगर

स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र निर्माण हेतु धरती आबा ग्रामों में विशेष अभियान चलाने कलेक्टर ने दिए निर्देश

राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक का हुआ आयोजन

lochan Gupta
Last updated: July 22, 2025 11:51 pm
By lochan Gupta July 22, 2025
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। राजस्व विभाग की समीक्षा हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कलेक्टर ने राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए इनके त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिए। निर्धारित समय सीमा से बाहर प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने के लिए कहा।
उन्होंने आधार एवं मोबाइल नम्बर अद्यतनीकरण, किसान किताब प्रविष्टि की स्थिति, अविवादित नामांतरण, नक्शा अद्यतनीकरण, फौती नामांतरण, अविवादित नामांतरण, बटांकन, सीमांकन, ई नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख दुरुस्ती के मामलों पर विस्तृत चर्चा की। सभी कार्यों को समय अनुसार पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
उन्होंने स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र निर्माण हेतु धरती आबा योजनान्तर्गत संचालित शिविरों के माध्यम से ऐसे गांवों में विशेष अभियान संचालित कर शत प्रतिशत बच्चों के जाति प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वामित्व योजनान्तर्गत किये गए कार्यों की समीक्षा की।
कलेक्टर ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु भूमि आबंटन की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी पर त्वरित कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। भारतमाला परियोजना परियोजना के तहत भू अर्जन के मामलों एवं मुआवजा के प्रकरणों हेतु विशेष शिविरों द्वारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों के विकास कार्यों हेतु भू अर्जन और मुआवजा वितरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी का निराकरण जल्द से जल्द करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने भूअर्जन प्रक्रिया पूर्ण होने उपरांत तुरंत भू नक्शा ऑनलाइन अपडेट करवाने को कहा।
कलेक्टर ने सभी पात्र हितग्राहियों को 3 माह का राशन वितरण सुनिश्चित करने के लिए सभी एसडीएमओं को 31 जुलाई तक इसे पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व न्यायालयों के नोटिस की तामीली के संबंध में स्थिति की प्रकरणवार जानकारी लेते हुए सभी अधिकारियों को समय पर तामीली सुनिश्चित कराने को कहा। इस अवसर पर एसडीएम ऋतुराज सिंह बिसेन, नंद जी पांडेय, ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के, प्रशांत कुशवाहा सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

केंद्रीय मंत्री व कृषि मंत्री के साथ सीएम साय पहुंचे बगिया

राज्य पोषित डेयरी उद्यमिता विकास योजना से सुखसागर आर्थिक रूप से हुआ मजबूतयोजना से 70 हजार के अनुदान का लाभ लेकर उन्नत नस्ल की जर्सी एवं साहीवाल क्रास गाय खरीदा

हिंदु धर्म के खिलाफ अपशब्द कहने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

बुजुर्ग की हत्या मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने किया स्टाल का अवलोकन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article उभरती प्रतिभा को मिलेगा हरसंभव सहयोग : सीएम साय
Next Article 1 लाख 108 पार्थिव शिवलिंग निर्माण पूजन

खबरें और भी है....

हर दंपती के लिए आईव्हीएफ जरूरी नहीं, सही उपचार से मिल सकता है संतान सुख
विप्र फाउंडेशन और ब्राम्हण मारवाड़ी महिला समिति ने मनाया सावन उत्सव
धरमजयगढ़ की बेटी मुस्कान का नीट-यूजी के माध्यम से एमबीबीएस में हुआ चयन
राष्ट्रपति पदक से सम्मानित एसएसपी सिंह का म.यु.म. ने किया अभिनंदन
30 अगस्त को कमला नेहरू पार्क से होगी वॉकथॉन दौड़

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
हर दंपती के लिए आईव्हीएफ जरूरी नहीं, सही उपचार से मिल सकता है संतान सुख
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?