NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भाजपा की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण अंग है निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षण-सीएम साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भाजपा की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण अंग है निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षण-सीएम साय
रायगढ़

भाजपा की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण अंग है निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षण-सीएम साय

भाजपा की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण अंग है निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षण-सीएम साय

lochan Gupta
Last updated: July 10, 2025 12:27 am
By lochan Gupta July 10, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। प्रदेश के सरगुजा संभाग के मैनपाट में भाजपा का त्रि-दिवसीय ‘सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग’ संपन्न हुआ। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षण भाजपा की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण अंग है। पार्टी में मंडल इकाई से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी तक के नियमित प्रशिक्षण की परंपरा है। कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के लिए विभिन्न स्तर पर सतत् आयोजित होने वाले ऐसे वर्ग से पार्टी की रीति-नीति, कार्यक्रम और कार्ययोजना समेत विभिन्न ज्वलंत विषयों पर भी भाजपाजनों का प्रबोधन और मार्गदर्शन होता है। अपने-अपने दायित्वों में व्यस्त कार्यकर्ताओं के एक साथ रुकने रहने, सहभोज से आपसी समझ, सामंजस्य बढ़ता है। रिश्ते मजबूत होते हैं, हम सभी एक परिवार का अंग हैं, पार्टी के प्रति यह परिवार भाव भी सुदृढ़ होता है।
इसी सातत्य में पार्टी की प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित मैनपाट प्रशिक्षण वर्ग अत्यधिक उपयोगी रहा। तीन दिन तक चले इस वर्ग में अनेक सत्रों में राष्ट्रीय नेताओं, विषय विशेषज्ञों के उद्बोधन से जन प्रतिनिधि लाभान्वित हुए। इस प्रशिक्षण का लाभ हम सभी को अपने दायित्व की दृष्टि से मिलेगा। हमारी कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने में इससे सहायता मिलेगी।
इस सुरुचिपूर्ण आयोजन के लिए प्रदेश भाजपा को बधाई। हमारे राष्ट्रीय नेताओं का आभार कि उन्होंने इस वर्ग के लिए समय निकाला। साथ ही सरगुजा संभाग, विशेषकर सीतापुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं और व्यवस्था में लगे सभी दायित्ववानों को हार्दिक धन्यवाद और शुभकामनाएँ।

You Might Also Like

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने किया कुमार विश्वास सहित अन्य कवियों का सम्मान

संदिग्ध हालत में श्रमिक की मौत

हमारे पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में पेड़-पौधों की होती है अहम भूमिका- सुनील रामदास

औद्योगिक प्रदूषण की चिंता से मुंह फेरते राजनीतिक दल!

महापौर ने निगम के इंजीनियरों की लगाई क्लास

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महिला सरपंच, सचिव और फांदेबाज बाप-बेटे ने किया सरकारी राशन घोटाला
Next Article केलो नदी का जलस्तर बढ़ा, डेम के 2 गेट खोले गए

खबरें और भी है....

वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास-सीएम साय
कोयला घोटाला : दो साल से फरार नवनीत अरेस्ट
केलो नदी किनारे पेड़ पर लटकी मिली युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
भगवान विश्वकर्मा द्वारा निर्मित केवटीन देउल शिव मंदिर में भक्तों का तांता
डीआरएम से मिला खरसिया का प्रतिनिधि मंडल

Popular Posts

वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?