रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन व योगदान देने वाले खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों, खेल पत्रकारों सहित सम्पूर्ण खेल जगत के लिए लगातार छठे वर्ष ‘कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान’ समारोह प्रदेश स्तर पर विगत 1 अक्तूबर को प्रात: 10 बजे से राजीव भवन रायपुर में आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि इस आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर प्रदेश भर के मैडलिस्ट खिलाडिय़ों को आमंत्रित किया गया। वहीं इस सम्मान समारोह में शहीद नेतागण महात्मा गांधी, स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी, स्व. राजीव गांधी, स्व विद्याचरण शुक्ल, स्व. नंदकुमार पटेल एवं स्व. महेंद्र कर्मा की स्मृति में विभिन्न कैटेगरी के अंतर्गत खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह के उपरांत प्रदेश के प्रत्येक जिलों में यह आयोजन अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व एवं जिला स्तर पर मैडलिस्ट खिलाडिय़ों के लिए जिला मुख्यालयों में आयोजित किया गया। इस आयोजन में लगभग 11 हजार खिलाडिय़ों को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा गया।
वहीं इस आयोजन के अंतर्गत रायगढ़ के प्रतिभावान मैडलिस्ट खिलाडिय़ों में अंजू जोशी-बास्केटबाल कोच, उत्कृष्ट खिलाड़ी, बास्केटबॉल सिनीर महिला खिलाड़ी, एवं इंदिरा गांधी पुरस्कार द्वारा सम्मानित। निकिता मिंज- यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल खिलाड़ी इंदिरा गांधी पुरस्कार द्वारा सम्मानित। सोनल यादव- यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल खिलाड़ी इंदिरा गांधी पुरस्कार द्वारा सम्मानित। भारती खडिय़ा- यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल खिलाड़ी इंदिरा गांधी पुरस्कार द्वारा सम्मानित। पूनम भगत – यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल खिलाड़ी इंदिरा गांधी पुरस्कार द्वारा सम्मानित। विकास दास- यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल खिलाड़ी इंदिरा गांधी पुरस्कार द्वारा सम्मानित। साक्षी महंत – इंदिरा गांधी पुरस्कार द्वारा सम्मानित। आस्था राजवाड़े- इंदिरा गांधी पुरस्कार द्वारा सम्मानित। हिमानी यादव- इंदिरा गांधी पुरस्कार द्वारा सम्मानित। श्रीलेखा चक्रवर्ती -इंदिरा गांधी पुरस्कार द्वारा सम्मानित हुईं। वहीं इन होनहार मैडलिस्ट खिलाडिय़ों का सम्मान होने से शहरवासी व खेल प्रेमी अत्यंत हर्षित हैं।
शहर के प्रतिभावान मैडलिस्ट खिलाडिय़ों को मिला ‘कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान’
