NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अतिशेष सूची में सैकड़ो त्रुटियों को लेकर के भडक़े शिक्षक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > अतिशेष सूची में सैकड़ो त्रुटियों को लेकर के भडक़े शिक्षक
छत्तीसगढ़

अतिशेष सूची में सैकड़ो त्रुटियों को लेकर के भडक़े शिक्षक

अतिशेष सूची में सैकड़ो त्रुटियों को लेकर के भडक़े शिक्षक

lochan Gupta
Last updated: June 3, 2025 3:26 am
By lochan Gupta June 3, 2025
Share
3 Min Read

दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
शासन के खिलाफ नारेबाजी कर काउंसलिंग का किया बहिष्कार
2008 के सेटअप के आधार पर काउंसलिंग की मांग

पखांजुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण हेतु दिए गए निर्देशों के तहत कांकेर जिले के पीएम श्री नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अतिशेष सहायक शिक्षक,शिक्षक, प्रधान अध्यापक और व्याख्याता की काउंसलिंग प्रात: 9:00 बजे आयोजित की गई थी किन्तु काउंसलिंग के एक दिन पूर्व आनन फानन में देर शाम जारी अतिशेष सूची में सैकड़ों त्रुटियों के कारण नाराज शिक्षकों ने अतिशेष सूची रद्द करने की मांग को लेकर जबरदस्त नारेबाजी करते हुए काउंसलिंग का बहिष्कार कर प्रवेश द्वार पर ही धरने पर बैठ गए।अतिशेष सूची में कनिष्ठ शिक्षकों के स्थान पर वरिष्ठ शिक्षकों को अतिशेष बनाने,विषय शिक्षकों की गणना त्रुटिपूर्ण करने, भिन्न भिन्न विकासखण्ड में अतिशेष निर्धारण के भिन्न-भिन्न मापदंड अपनाने,अनेक शिक्षकों की गणना मूल संस्था से न किये जाकर संलग्न संस्था से किये जाने का आरोप लगाते हुए छत्तीसगढ़ शिक्षक साझा मंच के प्रदेश सहसंचालक वाजिद खान,हेमेंद्र साहसी,राजेश शर्मा,गिरीश सिंह,जिला संचालक स्वदेश शुक्ला, नंद कुमार अटभैया,उत्तम सिन्हा,अशोक गोटे,नितेश उपाध्याय,प्रकाश चंद कांगे ने कहा कि प्रदेश का कोई भी संगठन शिक्षक विभिन्न एवं एकल शिक्षकीय शालाओं में शिक्षकों की व्यवस्था के खिलाफ नहीं है किंतु युक्तियुक्तकरण की आड़ में 2008 के सेटअप से खिलवाड़ करते हुए प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में शिक्षकों के एक-एक पद कम किया जा रहे हैं। जिससे शिक्षा व्यवस्था पर दुष्प्रभाव पडऩा निश्चित है।युक्तियुक्तकरण की आड़ मे शासकीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर कमजोर कर निजी विद्यालयों को फायदा पहुंचाने की साजि़श की जा रही है। जारी अतिशेष सूची में व्यापक गड़बडिय़ोंकी शिकायत मिलने एवं शिक्षकों के आक्रोश को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी कांकेर तथा जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल ने मोर्चा संभालते हुए शिक्षक साझा मंच की प्रतिनिधिमंडल की चर्चा युक्तियुक्तकरण के नोडल अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरीश मंडावी से कराते हुए अतिशेष सूची में व्याप्त गड़बडिय़ों को दुरुस्त करने हेतु आश्वस्त किया।तब तक काउंसलिंग प्रक्रिया को स्थगित रहते हुए 4 जून को काउंसलिंग हेतु आदेशित किया।शिक्षक साझा मंच ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर मिनी स्टेडियम कांकेर में धरना प्रदर्शन जारी रखने की बात कही।आज के धरना-प्रदर्शन में संतोष जायसवाल,अमित राठौर, लक्ष्मीकां साहू, निरंकार श्रीवास्तव पंकज बाजपेई,अशोक मृधा,भोला प्रसाद ठाकुर,सतीश साहू,बोधन साहू,धर्मराज कोरेटी,गणेश दास,अनूप पुरबिया,किशोर विश्वकर्मा सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थिति रहीं।

You Might Also Like

कलेक्टर सुकमा की अनूठी पहल सभी शिक्षण संस्थान बनेंगे तम्बाकू मुक्त

गुजरात की धरती पर बस्तर का सम्मान

मोर मितान अभियान के तहत थाना बांदे पुलिस की पहल अपराध रोकथाम और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर व ठिकानों पर ईडी की रेड

मुठभेड़ में नक्सलियों का स्नाइपर-डिप्टी कमांडर ढेर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अमानक औषधियां बेचने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : मंत्री श्याम बिहारी
Next Article रायपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?