NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: व्यावसायिक शिक्षा : हेल्थ केयर में 62 छात्राएं पारंगत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > व्यावसायिक शिक्षा : हेल्थ केयर में 62 छात्राएं पारंगत
रायगढ़

व्यावसायिक शिक्षा : हेल्थ केयर में 62 छात्राएं पारंगत

कन्या शाला की छात्राओं को किया गया इंटर्नशिप प्रमाण पत्र वितरित

lochan Gupta
Last updated: April 27, 2025 12:05 am
By lochan Gupta April 27, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में आज वोकेशनल एजुकेशन के तहत केजीएच में इंटर्नशिप करने वाली छात्राओं को सर्टिफिकेट का वितरण किया गया और उन्हें करियर से संबंधित जानकारी दी गई। रायगढ़ में पाठ्यक्रम ज्ञान के साथ स्कूली बच्चों को लगातार अन्य शैक्षणिक गतिविधियों से भी अवगत कराया जा रहा है। इसी कड़ी में स्कूली बच्चों को वोकेशनल एजुकेशन के तहत हेल्थ केयर के साथ कई स्ट्रीम के बारे में जानकारी दी जा रही है। हेल्थ स्ट्रीम से संबंधित बच्चों के लिए जिला अस्पताल में 10 दिनों का इंटर्नशिप कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था, जहां बच्चों ने हेल्थ से जुड़ी तमाम बारीकियां अस्पताल परिसर में ही सीखी। ज्ञात हो कि भारत सरकार मानव संसाधन विकास मंत्रालय तथा छत्तीसगढ़ राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए हर साल इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है इसमें सभी व्यावसायिक शिक्षा में भाग ले रहे विद्यार्थियों को 10 दिवस व्यावसायिक ट्रेड से संबंधित किसी भी संस्थान में अपना इंटर्नशिप कार्य पूर्ण करना अनिवार्य होता है। जिससे विद्यार्थी अपने ट्रेड से संबंधित प्रायोगिक ज्ञान को एवं मार्केट में उपस्थित सभी जॉब प्रोफाइल को भली-भांति समझ सके। विद्यालय में अध्यनरत कक्षा 9वीं से 12वीं हेल्थ केयर में कुल 62 विद्यार्थियों ने जिला अस्पताल में इंटर्नशिप पूर्ण किया।
डीईओ की मौजूदगी में दिया गया प्रमाण-पत्र
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उन तमाम इंटर्नशिप लेने वाले बच्चों को जिला शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में सर्टिफिकेट का वितरण किया गया। जिन्होंने जिला अस्पताल में 10 दिवसीय इंटर्नशिप में भाग लिया था। इस मौके पर समग्र शिक्षा, जिला शिक्षा से जुड़े अधिकारियों के साथ सभी शिक्षक मौजूद थे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी केव्ही राव, समग्र शिक्षा विभाग के अधिकारी नरेंद्र कुमार चौधरी, भुनेश्वर पटेल, प्रभारी प्राचार्य रविंद्र तिवारी, हेल्थ केयर व्यावसायिक प्रशिक्षक सुषमा देवांगन सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित थीं।
बच्चों में पैदा होती है आत्मविश्वास
स्कूल के प्राचार्य विजय तिर्की ने बताया कि स्कूली बच्चों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों से अवगत कराए जाने के लिए किए जा रहे कार्यों की सभी जगह प्रशंसा होती है। इंटर्नशिप करने वाले बच्चे भी हेल्थ से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर खुद में आत्मविश्वास महसूस कर रहे हैं। बच्चे अब 12 वीं के बाद हेल्थ से जुड़े क्षेत्रों में काम करने के लिए अनुभवी हो जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को करियर से जुड़े टिप्स भी दिए गए।

You Might Also Like

नशीला इंजेक्शन, कैप्सूल, सिरप बेचने वाले रैकेट का भांडाफोड

हाथियों ने 29 किसानों की फसल रौंदी, भगाने से भी नहीं भाग रहे हाथी

जायसवाल समाज कल्याण समिति ने किया दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

युवती का फेक आईडी बनाकर बदनाम करने की रची साजिश

बुजुर्ग से रास्ता रोककर मारपीट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तापमान में आई 3 डिग्री गिरावट
Next Article रोड एक्सीडेंट ने खोल दिया गांजा की बड़ी तस्करी का राज

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?