NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत
रायगढ़

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

परिजनों का आरोप- पुलिस के दौड़ाने से गई जान, पेट्रोलिंग वाहन को देखकर भागा युवक- एएसपी

lochan Gupta
Last updated: August 28, 2025 12:12 am
By lochan Gupta August 28, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। बीती रात पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को देखकर एक युवक भागते हुए रेलवे लाइन पार कर रहा था, इस दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया था, जिसे अस्पताल पहुंचते तक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर दौड़ाने का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनिया नगर निवासी श्याम गोरख पिता जगदीश गोरख (32 वर्ष) पहले आटो चलाता था, लेकिन अब वर्तमान में किसी कंपनी में काम करता है। ऐसे में बीती रात रेलवे स्टेशन के पास था, जो अचानक किसी कारणवश दौड़ते हुए स्टेशन में घुसा और रेलवे लाइन पार कर दो नंबर प्लेटफार्म की तरफ भागने का प्रयास कर रहा था, तभी अचानक मालगाड़ी आ गई, जिसके चपेट में आने से उसका बायां पैर और दाहिना हाथ कट गया, वहीं घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस उसे तत्काल उठाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल लाई, जहां प्राथमिक जांच में ही डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ऐसे में बुधवार को सुबह तहसीलदार के मौजूदगी में जीआरपी ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
क्या कहते हैं परिजन
इस संबंध में मृतक श्याम गोरख का भाई दिनेश गोरख ने बताया कि श्याम रेलवे स्टेशन के पास खड़ा था, इस दौरान पुलिस ने उसे दौड़ाया तो उसका भाई खुद को बचाने के लिए रेलवे लाइन की तरफ भाग, इस दौरान एक नंबर प्लेटफार्म पर एक मालगाड़ी थी, जिसे पार कर तीन नंबर लाईन पर पहुंचा इस दौरान अचानक एक ट्रेन आ गई, जिसके चपेट में आने से श्याम का एक पैर और एक हाथ कट गया, जिससे अस्पताल पहुंचते तक मौत हो गई। ऐसे में परिजनों ने मांग की है कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाए, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।
क्या कहती है पुलिस
इस संबंध में एएसपी आकाश मरकाम ने बताया कि बीती रात 10 बजे कोतवाली पुलिस टीम पेट्रोलिंग के लिये रेलवे स्टेशन के पास पहुंची थी। जिसे देखकर श्याम गोरख भागने लगा और भागते-भागते वह रेलवे स्टेशन पहुंच गया और रेलवे लाइन को पार करते समय मालगाडी की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में जीआरपी द्वारा मर्ग कायम की गई है, आगे जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

You Might Also Like

उत्कल समाज के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

मनरेगा में किया गोलमाल, एसडीएम से शिकायत, जांच की मांग

प्राथमिक शालाओं में हुआ ‘पढ़ई तिहार’ का आयोजन

श्रद्धालुओं की सेवा से मिल रही आत्मिक खुशी : आशा

शिक्षक टिकेश्वर पटेल को राज्यपाल रमेन डेका ने किया सम्मानित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चक्रधर समारोह : आज के कार्यक्रम
Next Article रायगढ़ में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 64 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, दो महिला आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

29 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
जिला अस्पताल में पहली बार हुई सफल स्पाइन सर्जरी
5 सेकेंड पहले मैच दिखाने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार
पंचायत सचिव ने अपने दोस्त को लगाया 27 लाख का चूना
लोहरसिंह में 5 साल बाद भी अधूरी पड़ी पानी टंकी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
29 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?