NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: निरीक्षण में खुली कई स्कूलों की पोल डीईओ ने दिये कार्यवाही के निर्देश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > निरीक्षण में खुली कई स्कूलों की पोल डीईओ ने दिये कार्यवाही के निर्देश
सारंगढ़

निरीक्षण में खुली कई स्कूलों की पोल डीईओ ने दिये कार्यवाही के निर्देश

lochan Gupta
Last updated: April 14, 2025 11:32 pm
By lochan Gupta April 14, 2025
Share
3 Min Read

सारंगढ़। जिले में शिक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और शिक्षकों की समुचित जवाबदेही सुनिश्चित करने (डीईओ) एलपी पटेल द्वारा लगातार औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी कड़ी में बरमकेला विकास खंड के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कहीं स्कूल बंद मिले, तो कहीं पूरा समूचा स्टॉफ अनुपस्थित मिला, तो कहीं छात्रों की उपस्थिति शून्य। शनिवार को डीईओ पटेल
7:10 बजे शाकउमावि . बरमकेला पहुंचे जहाँ प्राचार्य मोहन लाल पटेल सहित अधिकांश स्टाफ अनुपस्थित पाए गए। डीईओ पटेल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने 10 वीं और 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और दो-दो यूनिट पठन पाठन की अनिवार्यता सुनिश्चित करने को कहा।इसके बाद शाउमा विद्यालय बार का निरीक्षण कियें, जहां मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक फलेश पटेल, व्यायाम शिक्षक दिनेश पटेल अनुपस्थित मिले। यहां भी अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस और विभागीय कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को प्रस्ताव प्रेषित करने निर्देश दिए। इसी तरह संकुल केंद्र देवगांव अंतर्गत प्रावि. डीपा पारा, मिडिल और हायर से. स्कूलों का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। हायर सेकेण्डरी स्कूल बंद मिला और तीनो स्कूलों के सभी शैक्षणिक स्टॉफ अनुपस्थित थे। संकुल प्राचार्य पदुम लाल पटेल की निष्क्रियता, उदासीनता कमजोर प्रशासनिक क्षमता खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। डीईओ पटेल स्कूल बंद मिलने की घटना को गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस, वेतन कटौती के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए कलेक्टर महोदय और डीपीआई रायपुर को प्रस्ताव प्रेषित करने निर्देश दिऐ।
विदित हो कि कन्या शाला बरमकेला,बार और देवगांव के स्कूलों का डीईओ पटेल के द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है व प्राचार्यों को व्यवस्था सुधारने हेतु निर्देशित किया गया परंतु तीनों प्राचार्यों के द्वारा व्यवस्था सुधारने हेतु कोई प्रयास नहीं कियें। इसलिए डीईओ पटेल ने इन स्कूलों के प्राचार्यों सहित शैक्षणिक स्टॉफ पर कड़ी कार्रवाई करने की बात डीईओ पटेल ने कहा है। शा.हाई स्कूल अमेरी, बालक सरिया, लुकापारा, सांकरा एवं गोबरसिंघा स्कूलों में भी व्यापक लापरवाही और अव्यवस्था सामने आई। कहीं शिक्षक समय से पहले स्कूल छोडक़र चले गए थे, तो कहीं उपस्थिति पंजी का संधारण ही नहीं किया गया था। जिन पर भी कार्रवाई की जायेगी।

You Might Also Like

नियम-कानून से प्रकरणों का निराकरण करें : कलेक्टर साहू

अवैध शराब का जखीरा जप्त पुलिस व सायबर सेल की उपलब्धि

बरमकेला मंडल में राधेश्याम राठिया को जीत दिलाने कार्यकर्ता में भारी उत्साह

जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर एवं फोन डायरेक्टरी का राज्यपाल रमेन डेका ने किया विमोचन

सरिया पुलिस ने महुआ शराब की जप्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राज्य स्तरीय पुस्तक आपदा प्रबंधन व बचाव का विमोचन : मंत्री वर्मा
Next Article डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पुष्पांजली अर्पित : विधायक

खबरें और भी है....

भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
वित्तमंत्री ओपी ने रथ परंपरा को मानव जीवन के लिए संदेश बताया
महापल्ली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्री जगन्नाथ रथयात्रा
हरि बोलो जयकारे के साथ निकली महाप्रभु की भव्य रथ यात्रा, जयकारे के साथ हुई पहंडी पूजा
मोदी के मॉडल रेंट एक्ट को छत्तीसगढ़ ने अपनाया, किराए दार मकान मालिकों दोनों पक्षों को मिलेगा लाभ-ओपी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?