NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: फोरलेन सडक़ों के निर्माण के लिए जल्द तैयार करें डीपीआर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > फोरलेन सडक़ों के निर्माण के लिए जल्द तैयार करें डीपीआर
रायगढ़

फोरलेन सडक़ों के निर्माण के लिए जल्द तैयार करें डीपीआर

lochan Gupta
Last updated: April 9, 2025 11:56 pm
By lochan Gupta April 9, 2025
Share
3 Min Read

चीफ इंजीनियर ने पीडब्ल्यूडी के सडक़ों व अन्य निर्माण कार्यो को किया निरीक्षण
गुणवत्ता के साथ जल्द काम करने का ठेकेदारों को दिया अल्टीमेटम
अधिकारियों को फील्ड पर लगातार क्वालिटी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

रायगढ़। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता विजय कुमार भतपहरी रायगढ़ में चल रहे विभागीय प्रोजेक्ट्स के निरीक्षण में पहुंचे। उन्होंने सडक़ निर्माण कार्यों का जायजा लेने के बाद सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक भी ली। उन्होंने रायगढ़ शहर के आउटर में बनने जा रहे फोर लेन सडक़ों के निर्माण के लिए ईई पीडब्ल्यूडी अमित कश्यप को जल्द डीपीआर तैयार कर भेजने के निर्देश दिए।
प्रमुख अभियंता भतपहरी ने खरसिया-छाल-पत्थलगांव सडक़ निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ठेकेदार से कहा कि इस सडक़ का निर्माण जल्द पूरा करें, इसमें बिल्कुल भी लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने पूंजीपथरा-तमनार और रायगढ़-घरघोड़ा सडक़ों की पूर्णता के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। ईई पीडब्ल्यूडी अमित कश्यप ने बताया कि दोनों सडक़ों में थोड़ा काम बाकी है जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। प्रमुख अभियंता भतपहरी ने इन सडक़ों को बना रहे ठेकेदारों से कहा कि जल्द यह काम पूरा कर लें। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों से कहा कि सडक़ों का निर्माण गुणवत्ता के साथ पूरी तेजी से किया जाए। बारिश के पहले जितना अधिक काम खींचा जा सकता इसे पूरा करने का प्रयास करें। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को लगातार फील्ड निरीक्षण और क्वालिटी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। जहां लापरवाही नजर आती वहां नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा। बैठक में ईई पीडब्ल्यूडी अमित कश्यप सहित लोक निर्माण विभाग के एसडीओ, सब इंजीनियर्स और ठेकेदार मौजूद रहे।
फोर लेन सडक़ों के निर्माण के लिए जल्द डीपीआर तैयार कर भेजें
प्रमुख अभियंता भतपहरी ने रायगढ़ शहर के आउटर में स्वीकृत फोर लेन सडक़ों के निर्माण के लिए भी मौका मुआयना किया। उन्होंने कोतरा रोड नंदेली मार्ग का जायजा लिया। भतपहरी ने ईई पीडब्ल्यूडी से कहा कि इन सडक़ों के निर्माण के लिए यूटिलिटी और पोल शिफ्टिंग के साथ भू-अर्जन से जुड़ी जानकारियों के साथ जल्द डीपीआर तैयार करें। जिससे सडक़ों के निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जा सके। गौरतलब है कि बीते दिनों वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने निरीक्षण कर फोर लेन सडक़ों का निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने इन सडक़ों के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही सर्वे का काम शुरू होगा। जिसके आधार पर डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर प्रशासकीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजी जाएगी। इसकी अनुमति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। ईई पीडब्ल्यूडी अमित कश्यप ने बताया कि बारिश के पहले जितना अधिक काम पूरा किया जा सके इसे लेकर विशेष रूप से प्रयास किया जा रहा है।

You Might Also Like

पहले लगाया 12 घंटे और अब हो गया 18 घंटे का नो एंट्री, ट्रांसपोर्टर परेशान

भरतकूप शिव मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर

नाला किनारे जमीन अंदर छिपाकर डिब्बों में रखा महुआ पास किया गया नष्ट

एनटीपीसी लारा में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन पर पुरस्कार वितरण

देवकी रामधारी फाउंडेशन 8 अक्टूबर को नेत्रदान जागरूकता में विश्व कीर्तिमान बनाने जा रहा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कलेक्टर श्री गोयल ने कोषालय का किया औचक निरीक्षण
Next Article बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़

खबरें और भी है....

बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 को
धरमजयगढ़ वनमंडल में हाथी शावक का मिला शव
पत्रकार से मारपीट करने वाला कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित
लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ने बाइक को ठोका, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?