NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महापौर ने निगम में पटल पर रखा 862 करोड़ का बजट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महापौर ने निगम में पटल पर रखा 862 करोड़ का बजट
रायगढ़

महापौर ने निगम में पटल पर रखा 862 करोड़ का बजट

कांगे्रसियों ने कहा घाटे का सौदा तो भाजपाई बता रहे विकास की इबारत, साधारण सम्मेलन में 20 करोड़ के लाभ का बजट प्रस्तुत

lochan Gupta
Last updated: April 2, 2025 12:21 am
By lochan Gupta April 2, 2025
Share
9 Min Read

रायगढ। नगर निगम के पहले विशेष सम्मेलन में 862 करोड़ 9 लाख 11 हजार रुपए का बजट पेश किया गया। इसमें शहर के कई विकास कार्यों रखा गया, तो कांग्रेसियों ने इसे घाटे का बजट बताया। साथ ही कई मुद्दे को बजट में शामिल नहीं होने की बात कही। वहीं, शहर सरकार इसे 20 करोड़ 24 लाख 4 हजार रुपए बजत का बजट बता रही है।
दरअसल, बजट सम्मेलन राज्यगीत अरपा पैरी के धार से शुरुआत की गई। जिसके बाद नगर निगम सभापति से महापौर जीवर्धन चौहान ने बजट पेश करने की अनुमति मांगी। उन्होंने सभापति समेत बजट सत्र में उपस्थित सभी सदस्यों, पार्षद और निगम के अधिकारी-कर्मचारियों का अभिवादन करते कहा कि, मुझे आप सभी के सामने वित्त वर्ष 2025-2026 का वार्षिक बजट पेश करने का सौभाग्य मिला है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट के प्रावधानों को लेकर बताया कि, वर्ष 2024-25 के लिए राजस्व आय 80 करोड़ 42 लाख, राजस्व व्यय राशि- 74 करोड़ 76 लाख 10 हजार एवं पूंजीगत आय 374 करोड़ 31 लाख, पूंजीगत व्यय- 364 करोड़ 77 लाख 14 हजार। इस प्रकार कुल आय- 454 करोड़ 73 लाख और कुल व्यय- 439 करोड़ 53 लाख 24 हजार प्रावधानित किया गया है। जिसे संशोधित कर राजस्व आय-8 करोड़ 67 लाख, राजस्व व्यय-73 करोड़ 31 लाख 61 हजार और पूंजीगत आय-280 रोड़ 51 लाख, पूंजीगत व्यय- 273 करोड़ 08 लाख 84 हजार इस प्रकार कुल आय-9 करोड़ 18 लाख एवं कुल व्यय-346 करोड़ 40 लाख 45 हजार प्रावधानित किया रहा है। इस बजट में राजस्व आय 89 करोड़ 34 लाख 11, राजस्व व्यय 80 करोड़ 09 लाख 04 हजार और पूंजीगत आय 772 करोड़ 75, पूंजीगत व्यय 761 करोड़ 76 लाख 03 हजार, इस प्रकार कुल आय 862 करोड़ 9 लाख 11 हजार व कुल व्यय 841 करोड़ 85 लाख 07 हजार प्रावधानित किया गया। कुल 20 करोड़ 24 लाख 04 हजार के बचत का बजट पेश किया गया।
सियान सदन, डॉग हाउस पर कोई प्रावधान नहीं
कांग्रेसी पार्षद लक्ष्मीनारायण साहू ने कहा कि, शहर के विकास में कांग्रेस के पार्षद भी सहभागिता देंगे और शहर में सियान सदन, डॉग हाउस की आवश्यकता है, उसे इस बार बजट में प्रावधान में नहीं रखा गया है। पार्षद लक्ष्मी नारायण साहू ने आयुक्त को 20 बिंदुओं का एक आवेदन भी दिया है। उन मांगों को बजट सत्र 2025-26 में विकास कार्यों को सम्मलित करने की मांग की है।
टैक्स में वृद्धि नहीं की गई
महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि, आज बजट जनता के हित में रखा गया है। टैक्स में वृद्धि नहीं की गई है। शहर को साफ-सुंदर रखने का बजट में रखा गया है। ऑक्सीजोन, कॉम्प्लेक्स, पचधारी डेम और पहाड़ मंदिर का सौंदर्यीकरण और जनता के विचार को देखते हुए रायगढ़ विधायक के विकास की राजनीति पूरे बजट में नजर आएगी।
अस्थायी व्यवस्था सुनिश्चित किया जाएगा
इस दौरान निगम आयुक्त ब्रिजेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि, डॉग हाउस के लिए कार्य योजना, टेंडर, प्रस्ताव अस्थायी रूप से व्यवस्था सुनिश्चित किया जाएगा। डीडी वैडनरी से सुझाव मांगा गया है। वहीं पार्षद सलीम नियारिया ने बताया कि इंदौर में डॉग हाउस बना हुआ है और हमारे सरकार के समय पूर्व में मौके का जायजा लिया गया। उसी तरह यहां से टीम भेजकर उस मॉडल को देखकर लागू करना चाहिए।
सियान सदन, डॉग हाउस पर कोई प्रावधान नहीं
कांग्रेसी पार्षद लक्ष्मीनारायण साहू ने कहा कि, शहर के विकास में कांग्रेस के पार्षद भी सहभागिता देंगे और शहर में सियान सदन, डॉग हाउस की आवश्यकता है, उसे इस बार बजट में प्रावधान में नहीं रखा गया है। पार्षद लक्ष्मी नारायण साहू ने आयुक्त को 20 बिंदुओं का एक आवेदन भी दिया है। उन मांगों को बजट सत्र 2025-26 में विकास कार्यों को सम्मलित करने की मांग की है।
टैक्स में वृद्धि नहीं की गई
महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि, आज बजट जनता के हित में रखा गया है। टैक्स में वृद्धि नहीं की गई है। शहर को साफ-सुंदर रखने का बजट में रखा गया है। ऑक्सीजोन, कॉम्प्लेक्स, पचधारी डेम और पहाड़ मंदिर का सौंदर्यीकरण और जनता के विचार को देखते हुए रायगढ़ विधायक के विकास की राजनीति पूरे बजट में नजर आएगी।
शहर की जनता के लिए व्यवस्थित है बजट
सभापति डिग्रीलाल साहू ने कहा कि, आज का यह बजट शहर विकास के लिए शहर की जनता के लिए एक व्यवस्थित बजट है। जिससे निश्चित ही शहर के विकास के लिए कारगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में हमारे वित्तमंत्री द्वारा लाए गए बजट से शहर विकास के कई बड़े कार्य हो रहे हैं और निश्चित ही हम विकास कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं। इससे आने वाले समय में टैफिक व्यवस्थित होगा। शहर का विकास होगा। जिसके लिए शहर सरकार और महापौर, एमआईसी सदस्यगण निश्चित ही शहर के विकास में तत्पर है।
चुनावी घोषणा बजट में शामिल नहीं
भाजपा के पार्षद हरि सराफ ने कहा कि, हमारे ही बजट में हमारी ही सरकार में बोलना पड़ रहा है कि निगम चुनाव के दौरान जो घोषणाएं की गई थी, वह बजट में नहीं है। उसे शामिल करना था। साथ ही उन्होंने कहा कि डॉग हाउस पिछले बजट में 20 लाख का था, लेकिन इस बार प्रस्ताव में नहीं है। ऐसे में डॉग हाउस की कल्पना कैसे होगी। एनजीओ से बधियाकरण कैसे कराया जाएगा। इस पर सभापति ने कहा कि दिए गए सुझाव पर विचार किया जाएगा।
बजट में आमजनों के लिए कुछ नहीं
कांग्रेस पार्षद सलीम नियारिया ने कहा कि, पुराने संपत्ति में 10प्रतिशत का छूट दिया जाए। यूजर चार्ज में युक्तियुक्त करण किया जाए। महाविद्यालय के लिए वाईफाई जोन का प्रावधान नहीं है। एक मुश्त संपत्ति निपटान पर भी कोई बजट नहीं है। संपत्ति के साथ जलकर 25 परसेंट है उस पर छूट दिया जाए। उन्होंने कहा कि बजट में आमजनों के लिए कुछ भी नहीं है और यह घाटे का बजट है। उन्होंने अपने सुझाव में कहा कि, शहर को चार भागों में बांटा जाए। शहर के बाहर मटन मार्केट हो तो कि वहां से निकलने वाले अवशेषों का निराकरण हो सके। फूड जोन की मांग की गई और उन्होंने कहा कि अब नए रायगढ़ के निर्माण के लिए सोचना चाहिए। स्मार्ट बाजार, बड़े मॉल को शहर के भीतर अनुमति अब नहीं देना चाहिए।
ट्रैफिक समस्या और प्रदूषण का मुद्दा
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व सभापति और पार्षद जयंत ठेठवार ने कहा कि, ट्रैफिक समस्या को देखते हुए केलो नदी में रपटा पुल को डेवलप करना चाहिए। जिससे चांदनी चौक क्षेत्र का यातायात दबाव कम हो सके और शहरवासी चांदनी चौक से सीधे चक्रधर नगर वाले क्षेत्र में आसानी से पहुंच सके। इससे दोनों ओर की मरीन ड्राइव भी व्यवस्थित हो जाएगी। उन्होंने कहा कि, बजट में प्रदूषण के मुद्दे को भी नहीं रखा गया है। जबकि प्रदूषण कहां से आ रहा है और कितना आ रहा है, सभी जानते हैं। घर में बड़ी, पापड़ नहीं बना सकते, नदी पूरी तरह प्रदूषित हो गई है। नदी में चेक डेम बनाना चाहिए। उन्होंने इसे घाटे का बजट बताया।

You Might Also Like

महेंद्र सिंह मेमोरियल स्कूल नंदेली में मतदाता जागरूकता अभियान

आरआई की मनमानी, सालभर में दुरुस्त नहीं हुआ नक्शा बटांकन

सडक़ को लेकर 9 जून से होगा अनिश्चित कालीन आन्दोलन

मां मनी प्लांट का फर्निस हुआ ब्लास्ट, चार श्रमिक झुलसे, दो गंभीर

44 करोड़ से बनेगा केलो पुल से एसईसीएल मुख्यालय तक मेरिन ड्राइव

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रेम प्रसंग में मंडी आपरेटर की हत्या
Next Article अपने दो बच्चों के साथ मां हुई लापता परिजन ढूंढ रहें

खबरें और भी है....

सीएम साय ने सीसीपीएल के विजेता टीमों को सौंपा विनर्स कप
चांपा स्टेशन में एंबुश टिकट चेकिंग अभियान
पिता ने काम करने कहा तो बेटा ने पीट-पीटकर मार डाला
स्टूडेंट्स को सीएम विष्णुदेव साय ने दिए 2-2 लाख
सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

Popular Posts

सीएम साय ने सीसीपीएल के विजेता टीमों को सौंपा विनर्स कप
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?