रायगढ़। आगामी 6 अपै्रल को आयोजित सर्व समाज की रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में है। शोभायात्रा को अब चार दिन शेष रह गए हैं। वहीं दूसरी ओर शोभायात्रा के मार्ग में अवरोधों का रोडा अब भी बरकरार है। आज एसडीएम, निगम कमिश्नर व आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने शोभायात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ के सर्वसमाज द्वारा आयोजित रामनवमी की भव्य और विशाल शोभायात्रा आगामी 6 अपै्रल को रामनवमी के दिन निकाली जानी है। इस शोभायात्रा को लेकर आज प्रशासनिक टीम शोभायात्रा के वरिष्ठ सदस्यों ने शोभायात्रा मार्ग का जायजा लिया। टीम के सदस्यों में एसडीएम प्रवीण तिवारी, निगम कमिश्वर ब्रजेश सिंह क्षत्रीय, उपआयुक्त सुतीक्षण यादव, निगम के अधिकारियों तथा एमआईसी सदस्यों व पार्षदगणों में पंकज कंकरवाल, आशीष ताम्रकार, अन्य सदस्यों में दीपक पाण्डेय, आशीष यादव, प्रवीण द्विवेदी, पवन शर्मा आदि ने शोभायात्रा के मुख्य मार्गो का तथा आने वाले अवरोधों का अवलोकन किया। इस दौरान जहां मार्ग में पडऩे वाले जर्जर मकानों को भी चिन्हांकित किया गया। वहीं सोनारपारा गोलु जायसवाल के घर से गांजा चौक तिराहा तक जल आवर्धन के लिये खोदी गई सडक को भी निरीक्षण के बाद आयोजन समिति के सदस्यों ने प्रशासनिक अधिकारियों से इस मार्ग को व्यवस्थित करने का आग्रह किया। ताकि विशाल जुलूस इस मार्ग से आसानी से गुजर सके। गौरतलब रहे कि कुछ दिनों पहले ही इस मार्ग पर जल आवर्धन के लिये करीब 8 सौ मीटर सडक़ को खोदकर वैसे ही छोड़ दिया गया है। जिससे पूरा मार्ग उबड़ खाबड और व्यवस्थित है। यदि समय रहते इस मार्ग को व्यवस्थित नही किया गया तो आने वाले दिनों में शोभायात्रा के दौरान शोभायात्रा में शामिल होनें वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पडेगा। निगम कमिश्नर ने इस मार्ग को मिट्टी फिलिंग का हटाकर मार्ग को ठीक-ठाक करने के लिये संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया है।
रामनवमी शोभायात्रा से पहले प्रशासन ने किया शहर का निरीक्षण
सोनारपारा की संकरी गलियों और उबड़-खाबड़ सडक़ से कैसे गुजरेगी यात्रा, एसडीएम, निगम कमिश्नर व आयोजन समिति ने शोभायात्रा मार्ग का किया बारीकी से निरीक्षण
