जशपुर। कुनकुरी में गुरुवार को पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में शामिल होकर लौट रहे यात्रियों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 24 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 5 की हालत गंभीर है।वाहन में पकरीकछार के करीब 35 लोग सवार थे। यह हादसा थाना क्षेत्र के हर्राडांड़ के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, समय पर पहुंचने की जल्दबाजी में चालक ने वाहन तेज गति से चलाया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 24 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 5 की स्थिति गंभीर है। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बड़े अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। एम्बुलेंस की कमी के कारण पुलिस ने अपनी गाडिय़ों से घायलों को होलीक्रॉस अस्पताल पहुंचाया। कुनकुरी के शासकीय अस्पताल के डॉ. शेरा टेप्पो ने बताया कि 24 घायलों में से 5 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इन सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। कुनकुरी पुलिस ने मौके का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन की गति बहुत तेज थी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।
श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी
24 यात्री घायल, 5 गंभीर

By
lochan Gupta
