NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ईओडब्लू की रिमांड पर रानू साहू, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी से 6 मार्च तक होगी पूछताछ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > ईओडब्लू की रिमांड पर रानू साहू, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी से 6 मार्च तक होगी पूछताछ
रायपुर

ईओडब्लू की रिमांड पर रानू साहू, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी से 6 मार्च तक होगी पूछताछ

कोल केस में मिली राहत तो डीएमएफ केस में हुई गिरफ्तारी

lochan Gupta
Last updated: March 4, 2025 12:52 am
By lochan Gupta March 4, 2025
Share
4 Min Read

रायपुर। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद भी सौम्या चौरसिया, रानू साहू और सूर्यकांत तिवारी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। कोल केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली तो ईओडब्लू ने डीएसएफ घोटाले में गिरफ्तारी कर ली है। तीनों को ईओडब्लू ने रायपुर कोर्ट में पेश कर 6 दिन की रिमांड मांगी थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने 3 दिनों की रिमांड पर सौंप दिया है। 6 मार्च तक ईओडब्लू की टीम पूछताछ करेगी। इससे पहले सोमवार को ही कोल घोटाले में रानू साहू, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी। यह जमानत एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दर्ज मामले में दी गई है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में सौम्या जेल में बंद हैं। इस मामले में उन्हें जमानत नहीं मिली है। ऐसे में उनका जेल से बाहर आना आसान नहीं है। शराब घोटाले में आरोपी निलंबित आईएएस रानू साहू और समीर बिश्नोई के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज है। इस मामले में पहले ही सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी हो चुकी है। हालांकि, रानू साहू और समीर बिश्नोई अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं लेकिन, डीएमएफ घोटाले में उनकी गिरफ्तारी हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा कि, आरोपी अगर किसी गवाह को प्रभावित करने, सबूतों से छेड़छाड़ करने या जांच में बाधा डालने में लिप्त पाया जाता है, तो राज्य सरकार अंतरिम जमानत रद्द कराने के लिए कोर्ट में आवेदन कर सकती है। ऐसी स्थिति में अंतरिम जमानत रद्द कर दी जाएगी। बता दें कि इन सभी हाई प्रोफाइल आरोपियों को एंटी करप्शन ब्रांच की ओर से दाखिल मुकदमे में अंतरिम जमानत मिली है।
सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित आईएएस रानू साहू, निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई, निलंबित राज्य सेवा अधिकारी सौम्या चौरसिया, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, शिवशंकर नाग, दीपेश टांक, हेमंत जायसवाल, राहुल कुमार सिंह, चंद्रप्रकाश जायसवाल, शेख मोइनुद्दीन कुरैशी, रोशन कुमार सिंह और संदीप कुमार नाग को अंतरिम जमानत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, इस मामले की जांच में समय लगेगा, इसलिए बिना किसी जल्दबाजी के आरोपियों को अंतरिम जमानत दी जा रही है। हालांकि, यह जमानत कुछ शर्तों के साथ दी गई है। आरोपी जमानत के बाद भी उचित आचरण बनाए रखें और अदालत के निर्देशों का सख्ती से पालन करें। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है कि वह आरोपियों के आचरण की रिपोर्ट प्रस्तुत करे, ताकि मामले की जांच में ट्रांसपेरेंसी बनी रहे। यह फैसला जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने सुनाया। जस्टिस सूर्यकांत ने अपने आदेश में कहा कि अदालत किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं है और न ही जांच में हस्तक्षेप करना चाहती है। अदालत की मंशा सिर्फ यह तय करने की है कि आरोपी जमानत की शर्तों का पालन करें और निष्पक्ष जांच में सहयोग करें।

You Might Also Like

बंगाल में हिंदुओं की हत्या पर भडक़े साय

छत्तीसगढ़ आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

खुशहाल एक साल इवेंट 15 दिसंबर को मैग्नेटो मॉल में शाम 4 बजे से

सेक्सटॉर्शन केस : डॉ. आशीष सिन्हा को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

सीएम साय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर किया नमन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गर्मी के दिनों में यात्रियों को नहीं होगी पेयजल की समस्या!
Next Article गैदू से ईडी दफ्तर में पूछताछ, बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन

खबरें और भी है....

एसईसीएल सतर्कता की नजर, ‘प्रयास’ का असर-846 विधवा-परिजनों को मिला हक
अब ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका लगातार मजबूत कर रहा हमारा छत्तीसगढ़- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
34.75 लाख लगत के निर्माण कार्यों का मेयर श्री चौहान ने किया भूमिपूजन
सुशासन शिविर में विकास कार्यों का शिलान्यास
मैनपाट में हाउसिंग बोर्ड बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन-आवासीय परिसर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
एसईसीएल सतर्कता की नजर, ‘प्रयास’ का असर-846 विधवा-परिजनों को मिला हक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?