सारंगढ़। जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 9 मूलत: कांग्रेस का गढ़ रहा। इस क्षेत्र से पूर्व में कांग्रेस प्रत्याशी अनिका विनोद भारद्वाज विजयी हुई थी। जिला के इस हार्ड सीट में भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे को टिकट दिया गया है, इससे टक्कर लेने के लिए कांग्रेस के दिग्गज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण मालाकार स्वयं क्षेत्र क्रमांक 9 से चुनाव लड़ रहे हैं। मालाकार के मैदान में आने से यह सीट जिला के लिए हार्ड सीट बन चुकी है क्योंकि राजनीति के दोनों पारंगत पंडित है। एक राजनीति का चाणक्य है तो दुसरा पंडित नेहरु है। जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 14 जिला पंचायत सदस्य की सीट है, जिसमें हर राजनेता की नजर क्षेत्र क्रमांक 9 में बनी हुई है आखिर विजेता होगा कौन? भाजपा प्रत्याशी पांडे जी कांग्रेस प्रत्याशी के तय होने से पूर्व अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा 15 दिवस पूर्व से प्रारंभ कर दिए थे। पांडे जी अपने निर्वाचन क्षेत्र में छोटी छोटी नुक्कड़ सभाएं लेकर जनता को भाजपा की ओर आकर्षित करने में सफल हो रहे हैं। पांडे जी जनसंपर्क के दौरान जनता से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने जनता से कहा कि वर्षों से यह क्षेत्र में कांग्रेस का गढ़ रहा, जिससे क्षेत्र का विकास अवरुद्ध हो गया। कांग्रेस के भ्रष्टाचार, कुशासन से पूरे क्षेत्र की जनता परेशान है।इस बार कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकना है। देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है, इस डबल इंजन सरकार में तीसरा इंजन जोडक़र क्षेत्र के विकास को एक नया आयाम देना है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को वोट देकर क्षेत्र के विकास के द्वारा खोलें, पांडे जी ने दावा किया कि प्रदेश सहित सभी जिला पंचायत क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में लहर है।जनसंपर्क के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, मंडल अध्यक्ष रामकुमार थुरिया, मंडल अध्यक्ष साहेब राम साहू के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही।