NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विद्यार्थी अपनी क्षमता का शत प्रतिशत उपयोग अध्यापन में करे तो बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त होगा : विनोद गुप्ता
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > विद्यार्थी अपनी क्षमता का शत प्रतिशत उपयोग अध्यापन में करे तो बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त होगा : विनोद गुप्ता
जशपुरनगर

विद्यार्थी अपनी क्षमता का शत प्रतिशत उपयोग अध्यापन में करे तो बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त होगा : विनोद गुप्ता

नोडल अधिकारी गुप्ता ने हाई और हायर सेकेंडरी विद्यालयों का अवलोकन कर ली मिशन 40 डेज की जानकारी

lochan Gupta
Last updated: January 17, 2025 11:43 pm
By lochan Gupta January 17, 2025
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। जिले में कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में संचालित यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत नोडल अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने कुनकुरी एवं बगीचा विकासखंड के शासकीय हाई और हायर सेकेंडरी विद्यालयों का अवलोकन कर विद्यार्थियों को बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता ने कुनकुरी विकासखंड के शासकीय हायर सेकेंडरी गर्ल्स कुनकुरी, हायर सेकेंडरी स्कूल कुंजारा के कक्षा दसवीं एवं 12 वीं के बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बेहतर परीक्षा परिणाम हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को नियमित विद्यालय में उपस्थित होना चाहिए और अपना पूरा ध्यान अध्ययन में केंद्रित करना चाहिए। विषय वस्तु की समझ में यदि कहीं कमी नजर आती है तो संबंधित विषय शिक्षक से शंका का समाधान अवश्य प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी पूरी क्षमता का उपयोग पढ़ाई में कर लायक बनकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। सभी बच्चों को भगवान ने दो चीज बराबर दी है वह है बुद्धि और श्रम शक्ति इसलिए सभी अपनी बुद्धि का शत प्रतिशत उपयोग मेहनत और लग्नता के साथ लक्ष्य बनाकर करे तो सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि
शिक्षक के पढ़ाने से पूर्व ही विषय वस्तु का अध्ययन कर लेना चाहिए। श्री गुप्ता ने विद्यालय के शिक्षकों से भी चर्चा कर बेहतर परीक्षा परिणाम हेतु मार्गदर्शन दिया। कुनकुरी विकासखंड के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कालीबा, हाई स्कूल कोरवाबहली एवं बगीचा विकासखंड के हाई स्कूल रनपुर का भी यशस्वी जशपुर की टीम के द्वारा अवलोकन कर बच्चों को मोटिवेट करते हुए शिक्षकों को शत् परीक्षा परिणाम हेतु मार्गदर्शन दिया गया। विनोद गुप्ता ने सभी विद्यालयों के शिक्षकों से कहा कि कक्षा दसवीं एवं 12वीं के सभी विषय का अध्यापन यशस्वी जशपुर की कार्य योजना मिशन 40 डेज के अनुरूप निर्धारित समय पर करें। और संडे क्लास, अतिरिक्त कक्षा, उपचारात्मक कक्षा का संचालन करें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में प्राचार्य एवं शिक्षकों को शत प्रतिशत उपस्थिति पर विशेष ध्यान देना है और यह सुनिश्चित करना है कि प्री बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत बच्चे सम्मिलित रहे। विद्यालय अवलोकन भ्रमण में नोडल अधिकारी के साथ यशस्वी जशपुर के सदस्य संजीव शर्मा एवं अवनीश पांडेय साथ थे।

You Might Also Like

जनसंपर्क अधिकारी नूतन सिदार का पुन: जशपुर पदस्थापनाप्रेस क्लब के पत्रकारों ने सीएम साय का जताया आभार

विवाद के मध्य, बीच बचाव करने गए पूर्व बी.डी.सी. पर प्राण घातक हमला

दो प्रकरणों में 11 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया

स्वीप एक्टिविटी के तहत छात्र-छात्राओं एवं बिहान की महिलाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में होगा टिकटगंज में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 13 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Next Article ऑपरेशन मुस्कान : एक और परिजन के चेहरे पर पुलिस ने लौटाई मुस्कान

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?