रायगढ़। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 जनवरी को दुर्गा मंडप पुसौर में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ओ पी चौधरी के हाथों किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ पुसौर के अध्यक्ष एम डी महंत, सलाहकार दुरेंद्र नायक, मिडिया प्रभारी शैलेन्द्र मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष मुरलीधर गुप्ता, संरक्षक सुधीर शर्मा, उपाध्यक्ष रामानंद चैहान, सचिव शान्तानु पंडा, कोषाध्यक्ष प्रमोद महाणा, महामंत्री मनोहर देहरी, महा सचिव विनय शर्मा, प्रचार प्रसार मंत्री पीताम्बर गुप्ता, प्रचार प्रसार सचिव मनीषा पंडा, संगठन मंत्री सुखराम सिधार, जिला प्रतिनिधि विनोद चौधरी सूचना प्रसार मंत्री अर्जुन पंडा, महामंत्री रंजिता महाणा, महासचिव सुजाता गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी सुनीता प्रधान, जोन प्रभारी छबीलाल गुप्ता, वरूण सिदार विशेष कार्यकारीणी सदस्य दयानन्द पटेल, प्रकाश चन्द्र गुप्ता, संतोष कुमार साहू, टिकेश्वर प्रधान, सेवक राम साहू सहित अन्य कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी विकास खंड मीडिया प्रभारी एव्ं संकुल समंवयक गढ़उमरिया गुरुदेव गुप्ता द्वारा दिया गया।