NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विजय, गिरधारी, कैलाश व संजय ने पालिका अध्यक्ष के लिए की दावेदारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > विजय, गिरधारी, कैलाश व संजय ने पालिका अध्यक्ष के लिए की दावेदारी
खरसिया

विजय, गिरधारी, कैलाश व संजय ने पालिका अध्यक्ष के लिए की दावेदारी

छात्र जीवन से ही चारों है बीजेपी समर्थक

lochan Gupta
Last updated: January 14, 2025 12:16 am
By lochan Gupta January 14, 2025
Share
4 Min Read

खरसिया। खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष पद सामान्य होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी में दावेदारों की एक लंबी फेहरिस्त सामने आ रही है जन नेता श्रद्धेय स्वर्गीय श्री लखीराम जी अग्रवाल एवं कुमार साहब श्री दिलीप सिंह जी जुदेव के आशीर्वाद एवं उनसे प्रेरणा प्राप्त कर छात्र जीवन से ही राजनीति की शुरुआत करने वाले विजय शर्मा, गिरधारी गवेल कैलाश जायसवाल, संजय शर्मा, ने भी अपनी दावेदारी मजबूती के साथ रखी है। अपने राजनीतिक जीवन की 1982 में शुरुआत करने वाले बीजेपी के कर्मठ सिपाही पूर्व एल्डरमैन विजय शर्मा ने बरगढ़ खोला जोबी बर्रा क्षेत्र में पार्टी का चुनाव प्रभारी रहते हुए पार्टी का जन आधार बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 1988 के उप चुनाव में इन्होंने अपनी संगठन की क्षमता का परिचय दिया विजय शर्मा से प्रभावित जुदेव जी इन्हें विजय बर्रा के नाम से संबोधित करते थे इस चुनाव में इन पर जानलेवा हमला भी हुआ था जिसमें इनकी जान जाते-जाते बची थी। वही 1985 से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले गिरधारी गवेल सांसद विष्णु देव साय जी के प्रतिनिधि रहने के साथ ही पटवा जी की सरकार में नगर सुधार न्यास के संचालक सदस्य रहे साथ ही जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जशपुर सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं सहकारिता समिति खरसिया के अध्यक्ष रह चुके हैं अविभाजित खरसिया नगर मंडल के अध्यक्ष रहने के साथ ही वर्तमान में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। वही 1982 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य के रूप में अपना राजनीतिक जीवन प्रारंभ करने वाले पूर्व खरसिया मंडल अध्यक्ष कैलाश जायसवाल 1999 से 2019 तक लगातार पार्षद रहे एवं 2014 में उपाध्यक्ष के रूप में अपना कार्य ईमानदारी से किया है। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। जन नेता श्रद्धेय स्वर्गीय श्री लखीराम जी अग्रवाल एवं कुमार साहब श्री दिलीप सिंह जी जुदेव के आशीर्वाद एवं उनसे प्रेरणा प्राप्त 1988 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले संजय शर्मा ढोलू सर्वप्रथम युवा मोर्चा के मंत्री बनाए गए उसके बाद नगर मंडल महामंत्री तथा वर्तमान में जिला कार्य समिति सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी मजदूर ट्रेड यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता संजय शर्मा अपनी एक सशक्त एवं दबंग छवि रखते हैं कांग्रेस शासन के दौरान इन पर 15 मुकदमे दर्ज किए गए थे जिनका इन्होंने पूरी निडरता के साथ सामना किया और भारतीय जनता पार्टी का दामन कभी नहीं छोड़ा। नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव लडऩे के संबंध में विजय शर्मा, गिरधारी गवेल कैलाश जायसवाल, संजय शर्मा, ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है इसमें अंतिम छोर के कार्यकर्ता को भी उतना ही सम्मान दिया जाता है जितना किसी बड़े नेता को दिया जाता है स्वाभाविक रूप से पार्टी हम चारों में से किसी एक पर विश्वास करते हुए अगर पार्टी टिकट देती है तो हम चारों अपने साथियों सहित पार्टी हित में कार्य करेंगे एवं भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं के आशीर्वाद एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में अपना संपूर्ण योगदान देंगे।

You Might Also Like

चहुंमुखी विकास का बजट यही है मोदी की गारंटी-महेश साहू

कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई घृणित घटना के विरोध में डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च

खरसिया में उत्साह के साथ मनाया गया पढ़ई तिहार

मैया विदा की रुत आई – भक्तों ने अश्रुपूर्ण नेत्रों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का किया विसर्जन

बलिदानियों की याद में खरसिया मनाया गया वीर-बाल दिवस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सरस मेले में महिलाओं ने कमाए एक करोड़
Next Article अंचल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छेरछेरा, किसानों ने दिल खोलकर दिया दान

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?