NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सफलता के दो गौरवपूर्ण वर्ष
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सफलता के दो गौरवपूर्ण वर्ष
बिलासपुर

बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सफलता के दो गौरवपूर्ण वर्ष

lochan Gupta
Last updated: December 12, 2024 1:17 am
By lochan Gupta December 12, 2024
Share
2 Min Read

बिलासपुर। भारतीय रेलवे की आधुनिकतम और श्रेष्ठतम वंदे भारत एक्सप्रेस, जो बिलासपुर और नागपुर के मध्य संचालित होती है, ने अपने दो वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस प्रतिष्ठित ट्रेन को दो वर्ष पूर्व हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था। यह गाड़ी अपनी उच्च गति, आधुनिक सुविधाओं और समय की पाबंदी के लिए प्रसिद्ध है।
इस वंदे भारत रेक का रखरखाव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कोचिंग डिपो, बिलासपुर में किया जा रहा है। कोचिंग डिपो बिलासपुर के अधिकारियों, सुपरवाइजर और कर्मचारियों ने नई तकनीक से युक्त इस वंदे भारत रेक के संचालन में अपने कौशल, ज्ञान और अनुभव का प्रदर्शन करते हुए इसे पूरी दक्षता के साथ संचालित किया है। पिछले दो वर्षों में इस ट्रेन ने बिना किसी तकनीकी समस्या के सुचारु और निर्बाध रूप से अपनी सेवाएँ प्रदान की हैं।
बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ने यात्रियों के सफर को न केवल आरामदायक और सुरक्षित बनाया है, बल्कि यात्रा समय को भी उल्लेखनीय रूप से कम किया है। यह गाड़ी लगभग 412 किलोमीटर की दूरी को केवल 5.5 घंटे में तय करती है। इसमें उत्कृष्ट आसंदी व्यवस्था, वाई-फाई, इन्फोटेनमेंट प्रणाली और स्वचालित दरवाजों जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
यह ट्रेन न केवल व्यापारिक और पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित कर रही है, बल्कि क्षेत्रीय समृद्धि में भी योगदान दे रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस ने अपने यात्रियों के हृदय में विशिष्ट स्थान बना लिया है। समयबद्ध संचालन और उत्कृष्ट सेवा यात्रियों को एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करते हैं। बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ने अपने दो वर्षों के गौरवशाली सफर में अनेक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। यह ट्रेन भारतीय रेलवे के सुनहरे भविष्य की प्रतीक बनी रहेगी।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री ने चिनाब रेल पुल के निर्माण से जुड़े लोगों के साथ परस्पर बातचीत की

अंबिकापुर स्टेशन के कार्यों का प्रदर्शन हेतु मीडिया टूर आयोजित

पीएम के लिए अपशब्द कहने वाला गिरफ्तार

आयुक्त, रेलवे सेफ्टी बी.के.मिश्रा द्वारा कटनी तीसरी लाइन का निरीक्षण

तीसरी रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत नौरोजाबाद स्टेशन यार्ड का मॉडिफिकेशन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक, सुश्री नीनु इटियेरा ने किया सम्मानित
Next Article जमीन विवाद में फायरिंग, महिला पर तानी बंदूक

खबरें और भी है....

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
सर्पदंश से युवक की मौत
गिट्टी से भरी ट्रैक्टर बेकाबू होकर खेत में पलटी
बोर्ड परीक्षा में कम अंक मिला तो छात्रा ने लगाई फांसी
सडक पर मंडरा रहा 18 हाथियों का दल

Popular Posts

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?