NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गुम नाबालिग बालिका मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > गुम नाबालिग बालिका मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
जशपुरनगर

गुम नाबालिग बालिका मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

लव ट्राएंगल में नाबालिग बालिका की हुई मौत

lochan Gupta
Last updated: December 11, 2024 1:38 am
By lochan Gupta December 11, 2024
Share
5 Min Read

जशपुरनगर। जिले के गुम अपहृत नाबालिग बालिका के संबंध में जशपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले में लव ट्राएंगल से नाबालिग बालिका की हुई मौत हाने की संभावना जताई जा रही है। आरोपियों के मुताबिक नाबालिग बालिका ने की आत्महत्या की थी जिसे आरोपियों ने छुपाने के लिए धान के खेत में शव को दफनाया था। आरोपी प्रेमी हेमन्त प्रधान, आरोपी का बड़ा भाई निलेष प्रधान, आरोपी का चाचा सत्यानंदन प्रधान एवं आरोपी की मॉं को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया कर लिया है। वहीं शव को निकालकर पोंर्स्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जिले के एक थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग लडक़ी अपने जीजा के घर जशपुर जिले के अंतर्गत एक गांव में आई थी जिसे दिनांक 6-7 अगस्त 2024 के दरमियानी रात को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुलसलाकर जीजा के घर से भगाकर ले गया है जिस जशपुर पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी, इसी दौरान मोबाइल लोकेशन के आधार पर संदेही आरोपी हेमंत प्रधान उम्र 21 वर्ष निवासी-महुआटोली सुकबासू पारा थाना कुनकुरी के द्वारा नाबालिग लडक़ी को हैदराबाद (आन्ध्रप्रदेश) ले जाने के संदेह पर पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर शशि मोहन सिंह (भा पु से) के दिशा निर्देश व नेतृत्व में जशपुर जिले से पुलिस टीम पतासाजी हेतु हैदराबाद गई थी जहां संदेही आरोपी हेमंत प्रधान से संपर्क करने पर वह अपनी पुरानी प्रेमिका के साथ रहना पाया गया जिससे गुम बालिका के संबंध में पूछताछ कर उसके द्वारा बताया गया कि उक्त बालिका को वह अपने साथ लाया था जो की अगले ही दिन बस में बैठकर अंबिकापुर चली गई, जिस पर पुलिस को संदेह होने से आरोपी को जिला जशपुर तलब कर पूछताछ करने पर वह पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा, जशपुर पुलिस द्वारा सक्त व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने आरोपी टूट गया तथा अपराध करना स्वीकार करते हुए बताया कि 6 अगस्त 2024 के रात्रि में नाबालिग लडक़ी को जीजा के घर से भगा कर अपने ग्राम महुआटोली थाना कुनकुरी ले आकर 7, 8 एवं 9 अगस्त 2024 तक रखा। इसी दौरान आरोपी की पुरानी प्रेमिका को पता चलने पर वह आरोपी के घर आई और आरोपी हेमंत से लडक़ी को भगाकर ले आने के संबंध में वाद-विवाद कराने लगी फिर वह अपने घर चली गई। इसके पश्चात आरोपी के बताये अनुसार वह 10 अगस्त 2024 को सुबह अपने घर से निकला व रात को अपने घर वापस आया। वापस आने पर देखा कि नाबालिग बालिका आत्महत्या कर ली है जिस पर आरोपी द्वारा अपनी मॉं, बड़े भाई निलेश प्रधान व रिश्ते का चाचा सत्यनंदन प्रधान सभी निवासी ग्राम-महुआटोली थाना कुनकुरी को इसके संबंध में बताने पर उक्त सभी आरोपियों द्वारा शव को छुपाने के मकसद से आरोपी के पुराने घर माझाडीपा महुआटोली से करीबन दो-ढाई मीटर दूर खेत में शव को दफन कर दिया गया। चूंकि उस वक्त धान का सीजन होने से शव के ऊपर धान की रोपाई कर दी गई, बाद विगत 11 अगस्त की रात को हैदराबाद के लिए निकल गया। वहां पहुंचकर अपनी पुरानी प्रेमिका को बुलाकर साथ रहने लगा। वर्तमान में जशपुर पुलिस द्वारा अपराध सबूत पाये जाने पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। व आरोपी के बताए घटना स्थान से जशपुर पुलिस द्वारा एसडीएम के समक्ष दफन शव को बाहर निकालकर पोर्स्टमार्टम कराया गया है। आरोपियों के विरुद्ध बी एन एस की धारा 137(2), 238, 61(2), 64 एवं पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही व मामले के खुलासे में एस डी ओ पी जशपुर चंद्रशेखर परमा, डी एस पी अजाक / क्राइम भावेश समरथ, निरीक्षक के के साहू, उप निरीक्षक सुनील सिंह।, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे आरक्षक सालदान मिंज, की महत्व पूर्ण भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा कि शव का उत्खनन करने के पश्चात, पोस्टमार्डम रिपोर्ट के आधार पर और आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जावेगी।

You Might Also Like

अपराध समीक्षा पर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने ली मैराथन बैठक

कुनकुरी में बनेगा अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

अंजली के दिल की बीमारी को मिला चिरायु का वरदान

जशपुर पुलिस ने फरार 2 पशु तस्करों को किया गिरफ्तार

जशपुर की बेटियां क्रिकेट के पिच पर कर रहीं कमाल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कलेक्टर ने जनपद पंचायतों के कार्यों की ली समीक्षा बैठक
Next Article शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?