NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मुंबई में ‘विष्णुदेव का स्वागत गीता से’
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > मुंबई में ‘विष्णुदेव का स्वागत गीता से’
रायपुर

मुंबई में ‘विष्णुदेव का स्वागत गीता से’

साय बोले- भाजपा का काम देखकर जनता ने जनादेश दिया, फडणवीस के अनुभव का महाराष्ट्र को मिलेगा लाभ

lochan Gupta
Last updated: December 6, 2024 12:31 am
By lochan Gupta December 6, 2024
Share
4 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुंबई पहुंच चुके हैं। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव के एयरपोर्ट पहुंचते ही उनका स्वागत भगवद गीता से किया गया।
सीएम के साथ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया से विष्णुदेव ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस का लंबा राजनीतिक अनुभव है, जिसका महाराष्ट्र को बहुत लाभ मिलेगा। फडणवीस महापौर भी रह चुके हैं। अब मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, इसे हम सभी को खुशी है। जनता ने उनका काम देखा, इस वजह से अपना जनादेश भाजपा को दिया है।
10 साल में तीसरी बार सीएम पद की शपथ
महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट के 13 दिन बाद नई सरकार बन गई। देवेंद्र फडणवीस ने 10 साल में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ऐसा करने वाले वह भाजपा के पहले नेता हैं। शपथ के बाद वे पीएम मोदी के पास गए और अभिनंदन किया। फडणवीस के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। शपथ से पहले उन्होंने बाला साहेब ठाकरे और आनंद दिघे का नाम लिया। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को धन्यवाद दिया। वे राज्य के दूसरे नेता हैं जो सीएम के बाद डिप्टी सीएम बने। शिंदे के बाद एनसीपी नेता अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। वह छठी बार राज्य के डिप्टी सीएम बने। वह महायुति और महाविकास अघाड़ी दोनों गठबंधन की सरकार में डिप्टी सीएम रहने वाले महाराष्ट्र के पहले नेता बन गए हैं।
भूपेश बघेल को बताया था बंटाधार करने वाला
महाराष्ट्र चुनाव में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अहम जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि महाराष्ट्र में कांग्रेस कुछ खास अच्छा कर नहीं पाई। इसे लेकर हाल ही में नतीजों के दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में मीडिया से कहा था कि बघेल हों या राहुल गांधी कांग्रेस में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें जहां भी भेजा जाएगा वहां कांग्रेस का बंटाधार ही होगा, इस वजह से कांग्रेस को महाराष्ट्र में कामयाबी नहीं मिली।

मुख्यमंत्री साय ने सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम को दी बधाई

महाराष्ट्र में आज महायुति सरकार का शपथग्रहण समारोह बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ. दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित इस समारोह में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. महायुति सरकार का शपथग्रहण पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई दी है. सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार को बधाई देते हुए लिखा, देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री एवं एकनाथ शिंदे व अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और आप सभी के दूरदर्शी नेतृत्व में महाराष्ट्र के विकास की यात्रा अनवरत जारी रहेगी. निश्चित ही, डबल इंजन सरकार की दोगुनी ऊर्जा महाराष्ट्र की प्रगति को नई ऊंचाई पर ले कर जाएगी.

You Might Also Like

नवरात्र पर जारी होगी पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त

सीएम साय मां महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी महोत्सव में हुए शामिल

उत्कृष्ट किसान रोहित साहू के खेतों में पहुंचे सीएम साय

गरियाबंद के भुतेश्वरनाथ में प्राकृतिक शिवलिंग का हर साल बढ़ रहा आकार

रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कांग्रेस में कार्यकर्ता बंधे हुए नहीं- सिंहदेव
Next Article नेशनल लोक अदालत में नपा क्या वसूल पाएगी एक करोड़

खबरें और भी है....

साय मंत्रिमंडल व बीजेपी संगठन का विस्तार जल्द
रॉंक गार्डन स्थित झरना में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत
खुडखुडिय़ा जुआ खेलाते रंगे हाथ पकड़ाया आरोपी, नगदी और जुआ सामग्री जब्त
बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
तलवार लहराने वाला युवक आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार

Popular Posts

साय मंत्रिमंडल व बीजेपी संगठन का विस्तार जल्द
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?