NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मौसम का हवाला देकर नहीं खरीदा धान, एसडीएम निवास पहुंचे किसान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > धरमजयगढ़ > मौसम का हवाला देकर नहीं खरीदा धान, एसडीएम निवास पहुंचे किसान
धरमजयगढ़रायगढ़

मौसम का हवाला देकर नहीं खरीदा धान, एसडीएम निवास पहुंचे किसान

अधिकारी ने दिए खरीदी के निर्देश, प्रबंधन द्वारा नहीं लिया गया धान

lochan Gupta
Last updated: December 3, 2024 12:13 am
By lochan Gupta December 3, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़/धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी को लेकर सरकारी नए कई नियमों के कारण किसानों को मंडी में अपनी धान बेचने के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। सोमवार को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ धान मंडी में अपनी धान बेचने पहुंचे दर्जनों किसानों का गुस्सा उस समय भडक़ गया जब खराब मौसम का हवाला देते हुए किसानों की धान खरीदी से इंकार कर दिया गया। जिसके बाद आक्रोशित किसान एसडीएम कार्यालय गए और वहां अधिकारी से मुलाकात नहीं होने पर वे सीधे उनके निवास पर पहुंच गए और अधिकारी को अपनी व्यथा बताई। जिसके बाद एडीएम ने किसानों का धान खरीदी करने के निर्देश प्रबंधन को देने की बात ऑन द रिकार्ड कही लेकिन इसके विपरीत सोमवार को धान बेचने पहुंचे सभी किसानों को धान सहित वापस लौटना पड़ा।
इस मामले में सोमवार को धान बेचने पहुंचे किसानों ने कहा कि मौसम का हवाला देते हुए धान खरीदी से मना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई नियम है तो उसके बारे में किसानों को पहले से अवगत कराना चाहिए जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े। किसानों ने कहा कि हजारों रुपए खर्च कर वे अपने धान बेचने मंडी आते हैं और दूसरी ओर बिना पूर्व सूचना दिए समिति द्वारा धान खरीदी से इंकार किया जाना किसानों के साथ खिलवाड़ करने जैसा है।
एसडीएम ने दिए खरीदी के निर्देश, मायूस होकर लौटे किसान
सोमवार को हुए इस धान खरीदी की समस्या पर आश्चर्य चकित करने वाली बात यह है कि एक ओर एसडीएम डिगेश पटेल द्वारा किसानों के सहयोग से धान खरीदी के निर्देश दिए जाने की बात कही गई। वहीं दूसरी ओर ठीक इसके उलट सोमवार को धरमजयगढ़ धान मंडी पहुंचे सभी किसान मायूस होकर धान को वापस घर ले गए। ऐसे में मौसम की मार और अधिकारी के आश्वासन के बावजूद मंडी में धान खरीदी से इंकार करने के के कारण क्षेत्र के किसानों में फसलों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों व धान मंडी प्रबंधन के खिलाफ खासी नाराजगी जताई है।
किसानों को परेशान करने का नया नाटक – दिनेश्वर राठिया
इस मामले पर आम आदमी पार्टी रायगढ़ लोकसभा सचिव दिनेश्वर राठिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसान विरोधी सरकार है। पहले बिना कारण रकबा घटा दिया गया और कई किसानों का पंजीयन जीरो हो गया। अब यह नया नाटक कि खराब मौसम का हवाला देकर धान बेचने पहुंचे किसानों को मण्डी से वापस भेजा गया है। दिनेश ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह कैसा का सुशासन है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार किसानों को किसी भी तरह से परेशान करना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने भोले भाले किसानों को समस्या के अलावा कुछ नहीं दिया है।

You Might Also Like

देश के लिए ऐतिहासिक होगा मतगणना का परिणाम : अशोक

धरमजयगढ़ क्षेत्र में 34 स्कूलों की हालत अति जर्जर, एक भवन विहीन

कलेक्टर के न्यायालय कक्ष में एसी कंप्रेसर फटने से लगी आग

महापल्ली के नव निर्वाचित पंच सरपंच का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

पुण्यतिथि पर याद किए गए राजीव गांधी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुलिस की घेराबंदी तोड़ फिल्मी अंदाज में फरार चोर गिरोह
Next Article दुष्कर्म का फरार आरोपी सूरज झारसुगड़ा से गिरफ्तार

खबरें और भी है....

हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार-सीएम साय
अनियंत्रित होकर बाइक पुल से गिरी, दशकर्म से लौट रहे बाप-बेटे की हादसे में मौत
शहर सरकार का 480 करोड़ से अधिक का बजट हुआ पेश
कल से शुरू होगा राजस्व पखवाड़ा का प्रथम चरण
राशि स्वीकृत होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ सडक़ निर्माण कार्य

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?