NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रदेश में कड़ाके की ठंड से 2 लोगों की मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > प्रदेश में कड़ाके की ठंड से 2 लोगों की मौत
रायपुर

प्रदेश में कड़ाके की ठंड से 2 लोगों की मौत

सरगुजा समेत 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, मैनपाट 6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा

lochan Gupta
Last updated: November 23, 2024 11:41 pm
By lochan Gupta November 23, 2024
Share
4 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। आने वाले चार-पांच दिनों 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं कड़ाके की ठंड के बीच 2 लोगों की मौत हो गई। पहली मौत अंबिकापुर में शुक्रवार और दूसरी मौत बिलासपुर में हुई है। वहीं मैनपाट 6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा और दुर्ग 30.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं मौसम विभाग ने मुताबिक उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते अगले 24 घंटों में बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा समेत 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं इस महीने के अंत तक रायपुर का तापमान 14 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। सरगुजा संभाग के जिलों में पिछले दो-तीन दिन से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां कई जगहों पर शीतलहर चल रही है। प्रदेश के शेष हिस्सों में भी अच्छी-खासी ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने सोमवार से बस्तर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में शीत लहर पडऩे की भी संभावनाएं जताई है। राजधानी रायपुर में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है यहां रात के साथ-साथ दिन के भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की माने तो आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश में ठंड बनी रहने की संभावना जताई है। तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेश के उत्तरी हिस्से के मैनपाट 6 डिग्री, सामरी और बलरामपुर समेत कई शहरों में रात का तापमान 6-8 डिग्री के बीच चल रहा है। वहीं बीते 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की माने तो आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सरगुजा बस्तर संभाग के जिलों में दिन में भी ठंडक महसूस होने लगी है। दोपहर तीन बजे के बाद से ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। बिलासपुर में ठंड की वजह से एक अधेड़ की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह रेलवे स्टेशन के पास खुले आसमान के नीचे सो रहा था। रेलवे स्टेशन के आसपास भीख मांगकर गुजारा करता था। रात में रेलवे स्टेशन के सामने फुटपाथ पर सोता था। बताया जा रहा है कि सुबह वह नहीं उठा, तो लोगों को लगा कि तबीयत खराब होने की वजह से वह देर तक सो रहा है। दोपहर में पता चला कि ठंड से अकडक़र उसकी मौत हो गई है। लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद उसके शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस को आशंका है कि ठंड से अकड़ कर उसकी मौत हुई होगी। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसके मौत के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं सरगुजा संभाग भी शीतलहर की चपेट में है। अंबिकापुर जिला मुख्यालय में शुक्रवार को एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वह नशे की हालत में दुकान के सामने सो गया था। हाइपोथर्मिया का शिकार हो गया और उसकी जान चली गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

You Might Also Like

2 दिन राजधानी में रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

आर-पार की लड़ाई पर अड़े बीएड-डीएड अभ्यर्थी

यूपी के 2 युवकों की छग के आरंग में मॉब लिंचिंग

उच्च शिक्षा विभाग का क्लर्क गिरफ्तार, अपर-संचालक सस्पेंड

पटवारियों की हड़ताल समाप्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ट्रेडर्स के गोदाम से 500 क्विं. धान जब्त
Next Article सीएम साय ने हेलन केलर अवार्ड से सम्मानित बसंत साहू को दी बधाई

खबरें और भी है....

तोड़-फोड़ के प्रभावितों से मिले पीसीसी चीफ
दीपक बैज के आरोप गैर-जिम्मेदाराना व मनगढ़ंत
पिकअप की ठोकर से बाइक चालक की हुई मौत
कांग्रेस की सोच विकास विरोधी- विजय अग्रवाल
खुले स्कूलों के पट, पहले दिन तिलक लगाकर बच्चें का हुआ स्वागत

Popular Posts

तोड़-फोड़ के प्रभावितों से मिले पीसीसी चीफ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?