रायगढ़। समाज सेवा के लिए अग्रणी रहने वाली संस्था लीनेस क्लब के एरिया 06 के अंतर्गत चार क्लब नि: स्वार्थ और सक्रिय रूप से सामाजिक गतिविधियां संचालित करते आ रही है। सभी क्लब सतत रूप से शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ सेवा, महिला सशक्तिकरण, महिला स्वालंबन, गौ सेवा, अन्न दान, वरिष्ठ जन सम्मान, और बच्चों में सृजनात्मक क्षमता के विकास के लिए कार्य किए है। लीनेस के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट और एरिया ऑफिसर लीनेस सत्र समाप्ति पर पूरे सत्र एरिया के क्लबों का आकलन करते हैं और क्लबों और क्लब के सदस्यों के उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए सदस्यों और क्लबों को पुरस्कृत किया जाता है। यह एरिया कांफ्रेंस होटल श्रेष्ठा रायगढ़ मे आयोजित किया गया, जिसमें लीनेस एरिया 06 की सभी क्लब, लीनेस ग्रेटर, लीनेस प्रगति, लीनेस सेवांजली, लीनेस रायगढ़ रूरल, शामिल हुए। इस कार्यक्रम में अपने आधिकारिक परंपराओं से स्वागत व सम्मान के पश्चात मटकी सजाओं प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें ली संगीता सरावगी प्रथम, ली चंचला सिंह द्वितीय और ली हेमा शाह तृतीय रही व ली रीता श्रीवास्तव को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। उपस्थित अतिथियों ने एरिया 06 की एरिया मैगजीन अभ्युदम के कवर पेज का भी विमोचन किया। सभी क्लब के सदस्यों द्वारा एरिया ऑफिसर का भव्य स्वागत सम्मान किया गया। एरिया कॉन्फ्रेंस विश्रुति में बेस्ट बैनर प्रेजेंटेशन अवार्ड प्रगति क्लब को, बेस्ट ड्रेसअप ग्रेटर क्लब को, बेस्ट स्क्रैप बुक प्रगति क्लब को दिया गया। एक्सीलेंसी अवार्ड ली अलका जैन, एक्सीलेंट रिपोर्टिंग ली रजनी मिश्रा( सेवांजलि क्लब)को मिला। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्यों और प्रदर्शन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ क्लब, विश्रुति सम्मान, सेवा रत्न सम्मान, सेवा सहयोग सम्मान, एक्टिव लीनेस, सुपर स्टार लीनेस, पूर्व अध्यक्ष सम्मान, सीनियर सिटीजन सम्मान, डायनिमिक एरिया सेक्रेटरी, सुपर स्टार लीनेस के साथ साथ रायगढ़ की शान पर्वतारोही याशी जैन को भी अवार्ड, शाल और श्रीफल से सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ली. सोनाली ओस्तवाल ने एरिया 06 के क्लबों के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सेवा की यह अनंत श्रृंखला सतत जारी रहनी चाहिए। एरिया ऑफिसर ली सुमिता पांडेय ने इसे स्वीकार करते हुए सामाजिक कार्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई व सभी क्लबो को शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट सचिव ली. रश्मि अग्रवाल, प्रोजेक्ट प्रमोटर ली. अनीता कपूर, एवं ली. मीरा (एरिया 7) की विशेष उपस्थिति रही।
एरिया कांफ्रेंस विश्रुति’ का हुआ सफल आयोजन

By
lochan Gupta
