NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बंगाली-समाज ने स्थापित की मां काली की प्रतिमा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बंगाली-समाज ने स्थापित की मां काली की प्रतिमा
रायगढ़

बंगाली-समाज ने स्थापित की मां काली की प्रतिमा

रातभर किया जागरण, दीपावली में हर साल होती है पूजा-अर्चना

lochan Gupta
Last updated: November 3, 2024 2:19 am
By lochan Gupta November 3, 2024
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में हर साल की तरह इस साल भी दिवाली पर बंगाली समुदाय ने मां काली की प्रतिमा स्थापित की। सुभाष नगर बंगाली पारा स्थित मंदिर में बड़ी संख्या में लोग मां काली के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। अगले दिन पूजा-अर्चना के साथ व्रत खोला।
बंगाली समाज की महिलाएं और पुरुष शाम से ही मंदिर पहुंचना शुरू कर देते हैं। समाज के पदाधिकारी मां काली की प्रतिमा को पूरी आस्था के साथ लाते हैं। मंत्रोच्चरण के साथ ही प्रतिमा की स्थापना की जाती है, जिसके बाद फूलमाला, सिंदूर, दीप से यहां माता की पूजा अर्चना होती है। समाज के लोगों ने रातभर जागरण किया।
पूजा की तैयारी एक महीने से की जाती है। ऐसे में हर बार कुछ नया करने की सोच कर समिति के युवा काम पर जुट जाते हैं। मंदिर को पिछले साल की तुलना में आकर्षक तरीके से सजाया गया है। इस बार मंदिर में अलग-अलग रंग-बिरंगी झालरों की सजावट काफी आकर्षक है। इतना ही नहीं, पूरे आसपास के इलाके को झालरों की रोशनी से जगमगा दिया गया है।
बच्चों ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
मंदिर में पूजा अर्चना के साथ समाज के बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। ऐसे में डांस के अलावा कई कार्यक्रम रखे जाते हैं, जिसमें काफी संख्या में बच्चे हिस्सा लेते हैं। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक चलता है। इस दौरान बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाता है।
पांच दिनों तक होती है पूजा
काली पूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष मुकेश मजुमदार ने बताया कि दीपावली की रात से पूजा शुरू होती है, जो पांच दिनों तक चलती है। काली पूजा के लिए करीब माह भर से तैयारियां की जाती है। आसपास के लोग भी यहां पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं। देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ यहां लगी होती है। अंतिम दिन समाज के सभी लोग विसर्जन के लिए जाते हैं।

You Might Also Like

जमीन विवाद में पिता-पुत्र ने की थी ग्रामीण की हत्या

बोईरडीह स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

दिव्य शक्ति संस्था ने आयोजित किया चौपाल

भाई की आंख पर मारा चाकू

दिनदहाड़े हुई बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छेडख़ानी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
Next Article हाथियों की समस्या को लेकर किसानों ने किया चक्काजाम

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?