NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: झारखंड का समग्र विकास और समृद्धि भाजपा का संकल्प : ओपी चौधरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > झारखंड का समग्र विकास और समृद्धि भाजपा का संकल्प : ओपी चौधरी
रायगढ़

झारखंड का समग्र विकास और समृद्धि भाजपा का संकल्प : ओपी चौधरी

ओपी ने कहा भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम

lochan Gupta
Last updated: October 25, 2024 11:56 pm
By lochan Gupta October 25, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। झारखंड के नया नगर बडक़ागांव के घुटवा फुटबॉल मैदान में एनडीए प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ने कहा झारखंड का समग्र विकास और समृद्धि भाजपा का संकल्प है। अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना भाजपा का लक्ष्य है। कांग्रेस ने यह सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि आम जनता के लिए भेजे गए एक रुपए में उन तक 15 पैसे पहुंचते है लेकिन मोदी सरकार ने कांग्रेस के इस दावे को झुठलाया और गरीबों के जन धन खाते खुलवाए गए और आज करोड़ों रुपए की राशि लाभार्थियों के खाते में सीधे पहुंचती है। गरीबों को अपने हक के पैसे के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ते। ओपी चौधरी ने कहा भाजपा और कांग्रेस के मध्य यह कार्य करने का यही अंतर है। देश की समस्याओं के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए वित्त मंत्री ने कहा भाजपा की नीतियों में सुशासन शामिल है सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास यही भाजपा का मूल मंत्र है।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाने और विकास के पद पर ले जाने के लिए एक यज्ञ चल रहा है। सभी को इस यज्ञ में आहुति देनी है। युवाओं का साथ, माताओं वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद से फिर से झारखंड और हजारीबाग में कमल खिलाएंगे। झारखंड को पश्चिम बंगाल बनने से बचाना है। झारखंड राज्य नींव घुसपैठिए कमजोर कर रहे है। वर्तमान सरकार वोट बैंक की राजनीति के चलते राज्य में घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। लेकिन भाजपा के लिए प्रथम राष्ट्र और राष्ट्र की जनता है।
ओपी के धुंआधार प्रचार से बदली फिजा
पिछले 15 दिनों से छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी धुआंधार रैली कर प्रचार कर रहे। ओडिसा राज्य के दौरान भी छग के निकटवर्ती जिलों में ओपी ने प्रचार कमान संभाली। इसका सुखद नतीजा हुआ कि आजादी के बाद पहली बार भाजपा को ओडिसा के जीत मिली। ओपी के आक्रामक अंदाज से सत्ताधारी दल झामुमो की नींद उड़ी हुई है। ओपी यह बात बताने में सफल हुए है कि ओडिसा और छग में भाजपा किस तरह मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है। ओपी चौधरी जहां भी प्रचार में जा रहे है वहां के युवाओं में ओपी की लोकप्रियता का जादू सर चढ़ कर बोल रहा। ओपी के साथ सेल्फी लेने की होड मची हुई है।

You Might Also Like

जोबी महाविद्यालय में पेरेंट्स मीटिंग

जय श्रीराम के नारों से गूंजा जेएसपी परिसर

शिक्षा विभाग की मौन स्वीकृति से निजी स्कूल प्रबंधन की मनमानियां बढ़ी

खुरूसलेंगा में 200 लीटर डीजल जब्त

सीएम साय का रोड-शो आज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दिवाली की तारीख को लेकर मतभेद
Next Article श्रमिकों के बच्चे पढ़ेंगे अब बड़े स्कूलों में, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना की प्रक्रिया 1 नवंबर से

खबरें और भी है....

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
सर्पदंश से युवक की मौत
गिट्टी से भरी ट्रैक्टर बेकाबू होकर खेत में पलटी
बोर्ड परीक्षा में कम अंक मिला तो छात्रा ने लगाई फांसी
सडक पर मंडरा रहा 18 हाथियों का दल

Popular Posts

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?