NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अदाणी फाउंडेशन के पशुधन विकास कार्यक्रमों से किसानों को मिल रहा लाभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अदाणी फाउंडेशन के पशुधन विकास कार्यक्रमों से किसानों को मिल रहा लाभ
रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन के पशुधन विकास कार्यक्रमों से किसानों को मिल रहा लाभ

373 किसानों के 5000 से अधिक पशुओं का हुआ उपचार

lochan Gupta
Last updated: October 25, 2024 11:54 pm
By lochan Gupta October 25, 2024
Share
4 Min Read

रायगढ़। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों के तहत अक्टूबर में, अदाणी फाउंडेशन ने पुसौर विकासखंड के गांवों में विभिन्न पशु स्वास्थ्य जांच और उपचार शिविरों के साथ-साथ डेयरी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया। किसानों को उन्नत नस्लों के पशुओं के जन्म और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए भी प्रशिक्षित भी किया गया। अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ के सामाजिक सरोकारों के तहत अदाणी फाउंडेशन ने पशुधन विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अक्टूबर माह में आयोजित कुल पाँच पशु स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर और सात डेयरी प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित हुए। जिसमें कुल 373 पशुपालक किसानों के 1605 बड़े पशुओं जैसे गाय/बैल और 3885 बकरीयों तथा भेड़ों जैसे छोटे पशुओं सहित कुल 5490 पशुओं का उपचार और मुफ्त दवा वितरण किया गया।
इसके साथ ही, सात डेयरी प्रशिक्षण कार्यक्रम में, 342 किसानों ने भाग लिया। इन शिविरों का उद्देश्य न केवल पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार करना था, बल्कि किसानों को पशु प्रबंधन की बेहतरीन तकनीकों से भी अवगत कराना था। इसके अलावा चारा प्रबंधन के तहत, छह परिधीय गांवों के 38 पशुपालकों को 200 किलोग्राम झुनगा और 100 किलोग्राम बाजरा का वितरण किया गया। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर चंद्रशेखर पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। किसानों के सहयोग के लिए एआई टेक्नीशियन और पशु सखी की नियुक्ति भी की गई। इस प्रयास से स्थानीय किसानों में उम्मीद जगी है कि वे आधुनिक तकनीकों और सेवाओं के माध्यम से अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। वहीं अदाणी फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र के किसानों की आय में वृद्धि हेतु उन्नत नस्ल के पशुओं के लिए के बायफ संस्था के सहयोग से कुल 459 कृत्रिम गर्भाधान किए गए। अदाणी फाउंडेशन का यह प्रयास पशुपालकों के लिए एक नया आयाम खोल रहा है, जो ग्रामीण विकास और दुग्ध उत्पादन में एक नई दिशा दे सकता है।
पशु स्वास्थ्य और प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान, ग्राम रुचिदा के भरत लाल साहू और हिराधर पटेल सहित कई किसानों ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हमारे लिए एक उम्मीद की किरण है। उन्नत नस्लों के विकास और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि से न केवल हमारी आय में वृद्धि होगी, बल्कि हमारे पशुधन की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। अदाणी फाउंडेशन के प्रवक्ता ने कहा, हमारा उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें पशुधन विकास के नवीनतम तरीकों से अवगत कराना है। बायफ संस्था के साथ मिलकर हम इस कार्यक्रम को सफल बना रहे हैं, और भविष्य में भी हम किसानों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे।
अदाणी समूह के अदाणी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ जिले के पुसौर और तमनार प्रखण्ड में ग्रामीण ढांचागत विकास में किए गए प्रयास ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने, टिकाऊ प्रथा को बढ़ावा देने और पूरे अञ्चल में समावेशी विकास की एक प्रभावी पहल है। इसके साथ ही अंचल में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका विकास और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे है, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक और संरचनात्मक ढांचागत स्थिरता को बढ़ाने में मदद तो मिल ही रही है। साथ ही इन कार्यों ने समाज में भी विभिन्न स्तरों पर लोगों को प्रभावित किया।

You Might Also Like

विज्ञान व तकनीकी की दुनिया में डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए नए अवसर का सृजन

आज सावन का पहला सोमवार शिवालयों में होगी आराधना

हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से ग्रहण किया माँ अम्बे का प्रसाद

लिबरा में अधूरी पड़ी पानी टंकी बनी गांववालों के लिये मुसीबत, ठेकेदार लापता, प्रशासन मौन

मिडमिडा सरकारी स्कूल के बच्चों ने कबाड़ के जुगाड़ से राखी बनाकर मनाए रक्षाबंधन पर्व

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लिपिक संवर्ग ने वेतनमान को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Next Article एनटीपीसी लारा द्वारा स्कूली बच्चों के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

खबरें और भी है....

ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बाद दोस्तों की पेड़ पर फांसी पर लटकती मिली लाश
मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या
दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात किए पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?