रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर एम्स और नीट के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आ सकती हैं। पीएम मोदी के भी छत्तीसगढ़ आने की चर्चा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, दोनों के आने का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। दरअसल, कुछ समय पहले दोनों ही संस्थानों के प्रमुखों ने राष्ट्रपति भवन जाकर उन्हें आमंत्रित किया था। चर्चा है कि, राष्ट्रपति भवन से जल्द ही राष्ट्रपति का शेड्यूल जारी हो सकता है। सुरक्षा और आयोजन को लेकर रायपुर के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।
आदिवासी क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को है। छत्तीसगढ़ सरकार इसे भव्य कार्यक्रम की तरह मनाने वाली है। प्रदेश सरकार इस प्रयास में है कि, पीएम नरेंद्र मोदी को रायपुर बुलाया जाए। हालांकि प्रधानमंत्री ऑफिस से किसी तरह का कंफर्मेशन नहीं मिला है। हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की थी। उन्हें प्रदेश में चल रही योजनाओं और नक्सल ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी थी।
रायपुर आ सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
पीएम मोदी के दौरे की भी चर्चा, तैयारियों में जुटे प्रशासनिक अफसर
