रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में मछली पकड़ते समय अपने ही जाल में फंसकर एक मछुआरे की पानी में डूबकर मौत हो गई। जिसके बाद उसकी तलाश की गई। दो दिन बाद उसका शव मिला है। धरमजयगढ़ पुलिस केस दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।
नरईटिकरा जेलपारा निवासी प्राण यादव (47) मछली पकडक़र अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वो 4 अक्टूबर की दोपहर दो मछुआरों के साथ मछली पकडऩे अमदरहा चेकडैम गए थे। डैम में उतरकर वो हाथ और कमर में जाल बांध लिया था। जब जाल फेंका तो वह खुद फंसकर डूब गया। मछुआरों और ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने डैम में उसकी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। अगले दिन रायगढ़ से डीडीआरएफ की टीम आमदरहा पहुंची। सुबह से लेकर शाम तक उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। जिसके बाद बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। जहां आज खोजबीन के दौरान घटना स्थल से करीब एक किमी दूर जाल में फंसा शव नदी किनारे मिला। इस मामले में धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुशाम ने बताया कि, उसकी दो बेटी है। आसपास मछली मारने के लिए हर दिन वह जाया करता था। हाथ और कमर में जाल को बांधने के कारण वह निकल नहीं सका।
चेक डैम में डूबे मछूआरे की तीसरे दिन मिली लाश
