NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सदस्यता अभियान को लेकर समन्वय समिति की हुई बैठक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सदस्यता अभियान को लेकर समन्वय समिति की हुई बैठक
रायगढ़

सदस्यता अभियान को लेकर समन्वय समिति की हुई बैठक

सांसद राधेश्याम राठिया की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न

lochan Gupta
Last updated: September 30, 2024 12:00 am
By lochan Gupta September 30, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान में और अधिक गति लाने के साथ साथ सदस्यता की समीक्षा करने के लिए प्रदेश और जिलों के बाद रायगढ़ में भाजपा द्वारा धरमजयगढ़ की विधानसभा की समन्वय बैठक रखी गई थी। रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुआ कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। प्रत्येक कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वह अपने क्षेत्र, अपने बूथ स्तर पर भाजपा के अधिक से अधिक सदस्य बनाने में आगे रहे। देश सहित प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है जिससे हमें केंद्र और राज्य दोनों के योजनाओं से लाभार्थियों और हितग्राहियों से संपर्क कर अभियान से जुडऩे का आग्रह करना करे साथ ही उन्हें भाजपा का सदस्य भी बनाना चाहिए।
जिला संयोजक विकास केडिया ने भी कार्यकर्ताओं को करते हुए बताया कि धरमजयगढ़ विधानसभा को पचहत्तर हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसे लेकर भाजपा का प्रत्येक सदस्य पूरी सक्रियता के साथ सदस्यता अभियान में लगा हुआ है साथ ही धरमजयगढ़ क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे और भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं,जिससे धरमजयगढ़ विधानसभा जल्द ही निधार्रित लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा।
जिला महामंत्री अरुणधर दीवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मंडल चुनाव के लिए प्रत्येक मंडल मे सौ सक्रिय सदस्य बनाया अनिवार्य है,भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ की हड्डी है हमारी विचारधारा की पार्टी है, भाजपा के रीति-नीति को एक-एक कार्यकर्ता तक पहुंचाना है इस बार हमारा लक्ष्य पिछले बार से कहीं ज्यादा है इसीलिए हमें भी ज्यादा मेहनत करना है और निर्धारित लक्ष्य को को समय पर प्राप्त करेंगे। विधानसभा प्रत्याशी हरिश्चंद्र राठिया और किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल ने भी बैठक को संबोधित किया साथ ही बैठक का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रुप से ताराचंद राठिया, महेश चैनानी, जैनेश्वर मिश्रा, राजेश बेहरा, मंडल अध्यक्ष गोकुल यादव, विनय पांडेय,पूनेश्वर राठिया, साहनुराम पैंकरा, संजय गुप्ता, नरेश बेहरा सहित विधानसभा समन्वय समिति, महामंत्री, सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक, सदस्यता टोली और प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
संसद की संचार एवं सुचना प्रौद्योगिकी समिति में सदस्य बनाये जाने पर अरुणधर दीवान, विकास केडिया, नरेश पंडा ने रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया को भगवा गमझा पहना कर अभिनंदन किया एवं बधाई दिया साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा भी बधाई दिया एवं सदस्य बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं मे हर्ष व्याप्त है।

You Might Also Like

पंचपारा संकुल के प्राथमिक शाला कोसमंदा मे मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच रायगढ़ में मॉक ड्रिल

हाथियों ने रेशम केन्द्र के भवन को किया क्षतिग्रस्त

भव्य शोभा यात्रा हेतु रामनवमी आयोजन समिति की आज निर्णायक बैठक

औराईमुड़ा में आन-बान-शान से निकला तिरंगा यात्रा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कांग्रेस सरकार में स्वीकृत विकास कार्यों का श्रेय लेने के लिए भाजपायी ना फैलाऐं झूठी अफवाह
Next Article सार्वजनिक जगहों पर बंद हो नशाखोरी : डिप्टी सीएम साव

खबरें और भी है....

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
सलियाटोली में बनेगा 250 सीटर नालंदा परिसर का सीएम साय ने किया भूमिपूजन
घरेलू विवाद में बेटे पर चाकू से हमला, आरोपी पिता गिरफ्तार
अस्पतालों में मीडिया पर पाबंदी वाला तुगलकी फरमान निरस्त
बारकोड व चेतावनी के साथ स्कूलों में पहुंचेंगी शासकीय किताबें

Popular Posts

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?