NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खेल दिवस पर खिलाडिय़ों का ओपी ने किया सम्मान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > खेल दिवस पर खिलाडिय़ों का ओपी ने किया सम्मान
रायगढ़

खेल दिवस पर खिलाडिय़ों का ओपी ने किया सम्मान

lochan Gupta
Last updated: August 31, 2023 12:13 am
By lochan Gupta August 31, 2023
Share
3 Min Read

रायगढ़। खेल दिवस के अवसर पर आज स्थानीय रायगढ़ स्पोर्ट्स क्लब में यूथ आइकॉन ओ पी चौधरी के हाथों से नवोदित खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व खिलाड़ी मुकेश जैन सहित उपेंद्र सिंह गौतम, अशोक अग्रवाल, ज्ञानेश्वर सिंह गौतम, दिबेश सोलंकी, सौरभ पंडा, हितेश वर्मा, अपूर्व जैन,अनमोल टांक , जयति चौहान,अरुणा चौहान,विनय अग्रवाल,श्याम गोयल,विकास सिंह, लता श्रीवास, अकरम खान,सुयश अग्रवाल,प्रथम अग्रवाल,सार्थक केडिया,कृष अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
संकल्प शक्ति से मिलती है सफलता
शटलर्स एकेडमी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य द्वार से मंच तक कतारों में खड़े नन्हे बच्चों ने गुलाब देकर ओ पी चौधरी का शानदार स्वागत किया। एकेडमी के अध्यक्ष व नेशनल कोच सौरभ पंडा ने खेल गतिविधियों के संबंध में अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संबोधन के क्रम में सर्वप्रथम मुकेश जैन ने सभी को खेल दिवस पर शुभकामनाएं दी और खिलाडिय़ों व उपस्थित जनसमूह को ओ पी चौधरी के व्यक्तित्व से परिचित कराते हुये बताया कि किन विपरीत परिस्थितियों में बायंग के छोटे से गांव से उठकर उन्होंने सफलता की उचाईयों को छुआ। मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुये ओ पी चौधरी ने कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण और संकल्प शक्ति की बदौलत हर कोई सफलता के बड़े से बड़े सोपान को छू सकता है। रायगढ़ के बच्चों में भरपूर प्रतिभा है और आने वाले दिनों इनमें से भी खिलाड़ी स्वर्णिम उपलब्धियाँ हासिल करेंगे। बेहद प्रेरक व सारगर्भित उद्बोधन में उन्होंने मेजर ध्यानचंद का स्मरण करते हुये उन्हें नमन किया।
खिलाडिय़ों का किया गया सम्मान
वहीं समारोह में अनया वर्गीय, रिंकी पटेल, मेघा राठिया, हर्षवर्धन सिंह, आदित्य महतो, लक्ष्य प्रधान, आदित्य मेहानी, अनुराग बघेल, कनुप्रिया देवांगन, देव्यानी श्रीवास्तव, प्रकृति सिंह, मेघा मसीह, हर्ष बारीक, स्वस्तिक दर्शन, नवनीत कुमार, अमान खान, गौरी बेहरा, शिवानी बेहरा, सक्षम आदि खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। इसी तरह खिलाडिय़ों व उनके अभिभावकों ने ओ पी चौधरी के साथ बेहद आत्मीयता के साथ भेंट की और फ़ोटो सेशन किया। अंत में आयोजकों ने ओ पी चौधरी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि पूरे समय माहौल बहुत आत्मीय और गरिमापूर्ण रहा।

You Might Also Like

ग्रामीण बैंक का अचानक बजा सायरन, मचा हडक़ंप

सुश्री कुसुम बघेल को जिले के भीम आर्मी की कमान

खड़ी कार में लगी भीषण आग, जलकर राख

पहली बारिश में डूबा रेलवे अंडरब्रिज, 5 दिन से रास्ता बंद

लॉ कॉलेज में विद्यार्थियों से ऑन लाइन ओपन बुक प्रतियोगिता की जानकारी की गयी साझा

TAGGED:navin kadam
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रियासतकालीन पड़ीगांव में रामकथा में शामिल हुए गुरुपाल भल्ला
Next Article ओ.पी. जिंदल उच्चतर माध्य. विद्यालय कुंजेमुरा की गौरवपूर्ण उपलब्धि

खबरें और भी है....

रायपुर में सीएम साय तो रायगढ़ में वित्तमंत्री चौधरी करेंगे ध्वजारोहण
असम के बाढ़ प्रभावितों को छग सरकार देगी 5 करोड़
एसकेए कंपनी के खिलाफ श्रमिकों ने खोला मोर्चा
जीजा के हत्यारे साले को आजीवन कारावास, अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा सुनाया फैसला
हाथी के हमले से वृद्ध ग्रामीण की मौत, धरमजयगढ़ के ग्राम जमाबिरा की घटना, जांच में जुटा वन विभाग की टीम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायपुर में सीएम साय तो रायगढ़ में वित्तमंत्री चौधरी करेंगे ध्वजारोहण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?