रायपुर। राजधानी के संतोषी नगर में अवैध निर्माण तोडऩे पहुंची नगर निगम की टीम और वहां के रहवासियों में जमकर बवाल हो गया। स्थानीय लोगों ने बुलडोजर कार्यवाही को रोकने के लिए नगर निगम की टीम को घेर लिया और तत्काल रूप से काम को रोकने को कहा।
दरअसल, रायपुर नगर निगम की टीम आज शाम संतोषी नगर में सडक़ ऊपर बनाए गए निर्माण को तोडऩे पहुंची थी। नगर निगम की टीम को आज की कार्यवाही के दौरान वहां के स्थानीय लोगों का खूब विरोध झेलना पड़ा, बुलडोजर को रोकने के लिए वहां रहने वाली महिलाएं और बच्चे भी बुलडोजर पर चढ़ गये। वहीं बैठकर तुरंत ही बड़े अधिकारियों और संबंधित लोगों को बुलाने की मांग करने लगे। संतोषी नगर के क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर लंबे समय से शिकायत मिल रही थी, इन्हीं पर कार्यवाही करने के लिए निगम की टीम आज शाम पहुंची थी। टीम ने दो घरों के अवैध निर्माण को तोड़ा जिसके बाद ही रहवासियों में जमकर आक्रोश देखने को मिला। बुलडोजर कार्यवाही के विरोध में बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग इकठ्ठे हो गए, इस दौरान मौके पर पुलिस के कोई बड़े अधिकारी भी मौजूद नहीं थे। जनता का आक्रोश और विरोध को देखते हुए निगम की टीम ने फिलहाल कार्यवाही रोक दी है।
अवैध-निर्माण तोडऩे पहुंची टीम को घेरा
बुलडोजर पर चढ़े बच्चे-महिलाएं, संतोषी नगर में बवाल
