खरसिया। पितृपक्ष के पावन दिनों में गौमाता कि सेवा पितृदेव अति प्रसन्न होते हैं आज खरसिया रायगढ़ चौक में गौमाता कि महाआरती के पश्चात पुरे नगर क्षेत्र सडक़ों पर गली मोहल्ला में घुम घुम कर गौवंश सहीत अन्य जीव जंतुओं को स्वादीष्ट खीर, पुड़ी, गुड़, फल, सब्जी का भंडारा भोग लगाया गया नगरवासियो के सहयोग से गौसेवा संगठन खरसिया के तत्वावधान में यह विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। करीब चार घंटे तक चले इस महाभंडारा में पांच टब खीर पांच हजार पुड़ी तीन पेटी गुड़ फल सब्जी को नगर के चारों तरफ गली गली मोहल्ला मेन सडक़ों पर बेसहारा भटक रहे भुखे प्यासे गौमाता नंदी बाबा को भंडारा भोग लगाया गया। नगर के गणमान्य नागरिक, कबीर पंथ, गौसेवा संगठन के सदस्यों ने आज बड़ी मेहनत किये चार घंटे तक पैदल चलकर गौवंश को भोग भंडारा खिलाते रहे
आज के भंडारा कार्यक्रम में रायगढ़ चौक के दुकानदार और बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी शामिल हुऐ सभी ने अपने अपने पुर्वज पितरों को याद करते हुए गौमाता को भोग भंडारा लगाया। आज पुरा नगर गोकुल धाम सा नजर आ रहा था हर तरफ गौमाता की जय उद्घोष गुंजायमान हो रही थी पुरे नगर वासियों ने इस शानदार आयोजन कि मुक्तकंठ से प्रसंसा कर रहे हैं। भंडारा तो हर रोज किसी ना किसी मंदीरो में होती ही रहती है लेकिन सडक़ों पर विचर रहे गौमाता के लिऐ भंडारा को जीसने भी देखा सुना खुब सराहना करते नजर आये। गौसेवा संगठन के प्रमुख राकेश केशरवानी गौसेवक ने हमें बताया इस युग में गौसेवा को सर्वश्रेष्ठ सेवा माना गया हैं जो लोग सच्चे मन से गौसेवा करते हैं उनके यहां सुख शांति समृद्धि स्वास्थ हमेशा बनी रहती है हम सभी को सामर्थ्य के अनुसार गौसेवा करना चाहीऐ। गौमाता से सभी देवी-देवताओं का वास रहता है।
पितृपक्ष पंचमी पर नगर क्षेत्र में गौमाता के लिऐ विशाल भंडारा का आयोजन
