रायगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयदशमी उत्सव का आयोजन आगामी 6 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा। यह दिन संघ के स्थापना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। संघ की स्थापना वर्ष 1925 में विजयदशमी के दिन हुई थी और इस वर्ष संघ अपनी 99वीं वर्षगांठ पूरी कर रहा है, जो शताब्दी की ओर अग्रसर होने का प्रतीक है। उत्सव के दौरान स्वयंसेवक शस्त्र पूजन करेंगे और नगर में पथ संचलन का आयोजन करेंगे। विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और इस उत्सव का पथ संचलन एकता और समरसता का संदेश देता है। यह आयोजन रायगढ़ नगर के रामलीला मैदान में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इस संबंध में जानकारी नगर प्रचार प्रमुख अनिरुद्ध भट्ट द्वारा प्रदान की गई है।
विजयदशमी पर संघ का शस्त्र पूजन व पथ संचलन 6 अक्टूबर को

By
lochan Gupta
