रायगढ़। नदी किनारे जुआ खेल रहे एक दर्जन से अधिक जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने जुआरियों के पास से नगदी रकम के अलावा ताशपत्ती बरामद किया है।जानकारी के अनुसार खरसिया एसडीओपी प्रभात पटेल के नेतृत्व में खरसिया और जोबी चौकी की संयुक्त पुलिस टीम ने आडपथरा माड नदी किनारे जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को घेराबंदी करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने जुआरियों के फड और पास से कुल 47,550 रूपये, पत्ती तास की गड्डी, प्लास्टिक का बोरी जप्त किया गया है। आरोपियों के कृत्य पर चौकी खरसिया (थाना खरसिया) में क्रमश: 367, 368, 2024 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई किया गया है।
पकड़े गए जुआरियों में मोह. अनशार 52 वर्ष साकिन तुरकापारा थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़, बृजलाल वर्मा 57 वर्ष साकिन कंकुबाई धरमशाला के पीछे हमालपारा चौकी खरसिया, अमीत कुमार चौहान 42 वर्ष साकिन बसमुडा थाना खरसिया, पप्पु राजपुत 29 वर्ष साकिन अटलआवास खरसिया चौकी खरसिया, ओमकार उर्फ विक्की सिदार 24 वर्ष साकिन अटल आवास खरसिया, मिनकेतन साहु 26 वर्ष साकिन कशीचुँवा थाना भुपदेवपुर जिला रायगढ, केशव जायसवाल 48 वर्ष साकिन खोखरोआमा थाना घरघोडा, छोटे लाल डनसेना 36 वर्ष साकिन जवलपुर थाना भुपदेवपुर, गेंदलाल डनसेना 32 वर्ष साकिन जवलपुर थाना भुपदेवपुर, भानु डनसेना उम्र 31 वर्ष साकिन जवलपुर थाना भुपदेवपुर, नेतराम राठिया 34 वर्ष साकिन झिंटीपाली थाना भुपदेवपुर जिला रायगढ, रामेश्वर पटेल 33 वर्ष ग्राम नवागव थाना खरसिया के अलावा देवनाथ उर्फ मंगलु डनसेना 45 वर्ष साकिन बडे डुमरपाली थाना खरसिया का नाम शामिल है।
माड नदी डेम किनारे जुआ अड्डा पर पुलिस की दबिश, 13 सपड़ाए
जुआ फड से 47, 550 रूपये जप्त
