रायपुर। सेंट्रल डेप्यूटेशन से आईएएस अमित कटारिया छत्तीसगढ़ लौट आए हैं। 2004 बैच के अमित कटारिया रायपुर, बस्तर में अहम पदों पर थे। 2017 से वो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। करीब 7 सालों से छत्तीसगढ़ से बाहर रहे कटारिया ने मंत्रालय में अपनी जॉइनिंग दे दी है। खबर है कि कटारिया ने चीफ सेक्रेटरी से भी मंगलवार को मुलाकात की है। प्रतिनियुक्ति पूरी होने के बाद छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसरों का वापस लौटना शुरू हो गया है। बीते 8 महीने में अमित कटारिया को मिलाकर कुल 5 आईएएस अफसर राज्य लौट चुके हैं। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद वापस लौटने वाले आईएएस अफसरों में एसीएस रिचा शर्मा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, सचिव अविनाश चंपावत, रितु सेन व अमित कटारिया शामिल हैं। इसके अलावा यह भी चर्चा है कि आईएएस सुबोध सिंह और एलेक्स पॉल मेनन भी जल्द छत्तीसगढ़ लौट सकते हैं।
आईएएस डॉ रोहित यादव और आईएएस रजत कुमार भी जल्द छत्तीसगढ़ जॉइन करने वाले हैं। एक तरह से देखा जाए तो ये सभी छत्तीसगढ़ लौट रहे अधिकारी डॉ रमन सिंह के सीएम रहते प्रदेश के पॉलिसी मेकर रहे हैं। जो भाजपा की सरकार लौटने के बाद फिर से प्रदेश के अहम विभागों के चीफ बनेंगे।
छत्तीसगढ़ लौटे आईएएस अमित कटारिया
फिलहाल नहीं मिला कोई विभाग
