NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सदस्यता अभियान को लेकर जिला भाजपा की हुई कार्यशाला
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सदस्यता अभियान को लेकर जिला भाजपा की हुई कार्यशाला
रायगढ़

सदस्यता अभियान को लेकर जिला भाजपा की हुई कार्यशाला

ओपी चौधरी, राधेश्याम राठिया, सौरभ सिंह की उपस्थित में हुआ आयोजन

lochan Gupta
Last updated: August 23, 2024 12:16 am
By lochan Gupta August 23, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी सदस्यता अभियान के परिप्रेक्ष्य में जिला भाजपा कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि यह संगठन पर्व की शुरुआत है और इसमें पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाना है। आज हमारे लिए वातावरण अनुकूल है। देश में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्रित्व में तीसरी बार सरकार बनी है और प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है।
अब सभी को सदस्य बनाकर,भारत के विकसित देश बनने की यात्रा में सहभागी बनाना है। देश की आजादी के बाद जो नीतियां थीं, वह देश के अनुकूल नहीं थी। राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री दिन रात कार्य कर रहे है,हमे भी उनके इस संकल्प को पूरा करने के लिए इस कार्य को पूरी निष्ठा से पूर्ण करना होगा। आज प्रदेश में हमारी सरकार है सत्ता हमारे लिए सदैव सशक्त राष्ट्र निर्माण का साधन रहा है ना कि सुख भोगने का साधन।
पूर्व विधायक एवं अतिथि वक्ता सौरभ सिंह ने कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं की तपस्या और त्याग के बल पर ही सबसे बड़ी पार्टी बनी है। हमने कभी विचारधारा के साथ कोई समझौता नहीं किया।
भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सदस्यता अभियान महत्वपूर्ण- राधेश्याम राठिया
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि इस सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाना है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा सफल रही है और प्रदेश व केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी है। सभी कार्यकर्ताओं को समय देकर इस अभियान को सफल बनाना है। सदस्यता अभियान में हमें उन क्षेत्रों पर फोकस करना है जहां हम कमजोर रहते है और सभी समाज व सभी वर्गों का समर्थन हासिल करना है। इस दौरान प्रदेश और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की जाए और साथ ही पार्टी के भावी कार्यक्रमों, योजनाओं के बारे में बताया जाए। श्री राठिया ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए काम कर रही हैं और भ्रष्टाचार के दोषी सीखचों के पीछे जा रहे है। इस तरह भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वासपूर्ण वातावरण का लाभ उठाकर हम सदस्यता अभियान को सफल बनाए।
हर स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति होगी, सभी को देंगे लक्ष्य दृसतीश बेहरा जिला महामंत्री सतीश चंद्र बेहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान की कडिय़ों पर ध्यान दें। 2014 में सदस्यता अभियान में 22 लाख सदस्य बनाए गए और 2019 में 9 लाख सदस्य बनाए गए थे। कुल 31.40 लाख सदस्यों को पुन: सदस्यता दिलाई जाएगी। चुनावी रणनीति की तरह ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस निमित्त जिला, मंडल स्तर पर भी कार्यशालाएं होंगीं और मंडल, बूथ प्रभारी नियुक्त होंगे। सभी बूथ नेताओं को एक-एक मंडल का सौंपा जाएगा।

You Might Also Like

झुकने वाले व्यक्ति का ही कल्याण होता है : पं महेश तिवारी

आईएमए रायगढ़ के नये अध्यक्ष डॉ.संजीब पुरकायस्थ एवं सचिव डॉ.पीयूष अग्रवाल बने

तीन साल बाद मेकाहारा में शुरू हुआ ब्लड बैंक

मिनी माता चैक पर हुई तोडफ़ोड़ को तत्काल ठीक कराए निगम – ओपी

लोगों में जागरूकता लाने निकाली गई हेलमेट रैली

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लाफर पुल में कमर तक भरा पानी, 15 दिनों से आवागमन प्रभावित
Next Article आरओबी व पुल पुलियों पर डरो रात को

खबरें और भी है....

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
एबी-पीएमजेएसवाई के तहत ईलाज में छत्तीसगढ़ का चौथा स्थान
सडक़ हादसे में अड़ानी के डीजीएम की मौत
विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत -सीएम साय
रेलवे स्टेशन में ओएचई कार्य के चलते दो घंटे का रहा ब्लाक

Popular Posts

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?