रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक और सचिवालय और वित्त सेवा के 26 अफसरों का फेरबदल हुआ है। इसमें सभी अफसर उप सचिव और अवर सचिव स्तर के हैं। मुख्यमंत्री के उप सचिव तीरथ राम लडिय़ा को स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। शैलाभ साहू को सामान्य प्रशासन विभाग में भेजा गया है।
इनके अलावा लेख अजगल्ले को शिक्षा विभाग में ओएसडी बनाया गया है। अजय कुमार त्रिपाठी पर्यटन विभाग में उप सचिव नियुक्त किए गए हैं। वहीं लवीना पांडेय को आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग भेजा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर बुधवार शाम आदेश जारी किया है। जिन अधिकारियों की जिस विभाग में नई पदस्थापना हुई है उसमें शैलाभ साहू (उप सचिव) सामान्य प्रशासन विभाग, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अतिरिक्त प्रभार, लवीना पांडेयआदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग एवं पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक विकास विभाग, अजय कुमार त्रिपाठी पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार, तीरथ प्रसाद लडिय़ा स्कूल शिक्षा प्रभार के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त, शेष यथावत, प्रेमा गुलाब एक्का सुशासन अभिसरण विभाग, कमलेश कुमार साहू जन शिकायत निवारण विभाग, उमेश पटेल (अवर सचिव) राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, गंगाधर वाहिले सुशासन एवं अभिसरण विभाग, के.एम.अग्रवाल लोक निर्माण विभाग, रूचि शर्मा पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, तरूणा साहू स्कूल शिक्षा विभाग, लेखा अजगले (ओएसडी) उच्च शिक्षा विभाग, गौरी शंकर शर्मा (अवर सचिव) कृषि विकास एंव किसान कल्याण और जैव प्रौद्योगिकी विभाग, दशेराम चंद्रवंशी वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, राजकुमार चंचलानी आदिम जाति विकास विभाग, कंवर लाल मांझी समाज कल्याण विभाग, डीआर सोंटापर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, शत्रुहन यादव आवास एवं पर्यावरण विभाग, के.के भूआर्य राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, घनश्याम साहू जन शिकायत निवारण विभाग है। साथ ही राज्य वित्त सेवा के 6 अधिकारी भी इधर-उधर हुए हैं, जिसमें डॉ. अखिलेश कुमार सिंह, वित्त नियंत्रक अपर सचिव, वित्त विभाग, मंत्रालय, आनंद मिश्रा, संयुक्त संचालक (वित्त) उप सचिव, वित्त विभाग, मंत्रालय
राजशेखर शर्मा, वित्त अधिकारी उप सचिव, वित्त विभाग, मंत्रालय, बदन सिंह ठाकुर उप संचालक (वित्त) अवर सचिव, वित्त विभाग, मंत्रालय, राजीव कुमार झाड़े, मुख्य लेखा अधिकारी अवर सचिव, वित्त विभाग, मंत्रालय, सलिल साहू, सहायक संचालक विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, वित्त विभाग, मंत्रालय शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 26 अफसरों का तबादला
लवीना पांडेय भेजी गईं आदिम जाति विभाग, शैलाभ की सामान्य प्रशासन में नियुक्ति
