रायपुर। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस मोर्चा खोलने की तैयारी में है। विधानसभा सत्र के दौरान सदन का घेराव करने की तैयारी है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, जल्द ही इसके तारीख भी तय की जाएगी। जगदलपुर हत्याकांड पर दीपक बैज ने कहा कि, जब से बीजेपी की सरकार बनी है, तब से छत्तीसगढ़ में ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। 5 दिन के अंदर में जगदलपुर में तीन बड़ी घटनाएं हुई हैं। मेन रोड से लगे घर में घुसकर आरोपी तीनों को बंधक बनाते हैं और हथियार से मार देते हैं। दो लोगों की स्पॉट डेट हो जाती है। एक अस्पताल में भर्ती है। यह घटना निंदनीय है। इसके लिए पूरी तरह से सरकार जिम्मेदार है।
बीजेपी कार्यसमिति बैठक में मुख्यमंत्री साय के उद्बोधन पर दीपक बैज ने कहा कि, चुनाव को देखते हुए बीजेपी जनता के हर वर्ग को साथ लाने के लिए लालच देने का काम कर रही है। गैस सिलेंडर ही क्यों बिजली बिल इतना बढ़ा हुआ है। उसको कम करेगी या नहीं। 3 लाख रोजगार देने की बातें भी कही गई थी। सरकार पिछले 7 महीने में हर मोर्चे पर फेल रही है।
रोका छेका योजना को बंद करने पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कांग्रेस ने रोका छेका योजना शुरू की थी। सरकार में इन सब योजनाओं को बंद कर दिया है। जिसके बाद ऐसी बाद घटनाएं बढ़ गई हैं। इसकी जिम्मेदार भारतीय जानता पार्टी है।
16वीं वित्त आयोग की बैठक को लेकर दीपक बैज ने कहा कि, एक तो वित्त मंत्री से विभाग संभल नहीं रहा है। 16 हजार करोड़ से ज्यादा कर्ज में छत्तीसगढ़ को डूबा दिया है। फिर युवाओं को बोला जाता है कि नौकरी नहीं है। ये वित्त मंत्री 2047 का प्लान कर रहे हैं, तब तक ख़ुद रहेंगे की नहीं रहेंगे, इसकी कोई गारंटी नहीं है। मतलब ऐसा वित्त छग को मिलेगा, तो यह भगवान भरोसे ही है। केंद्रीय वित्त आयोग के जगदलपुर दौरे को लेकर दीपक बैज ने कहा कि, जाना चाहिए और बस्तर के हालात को देखना चाहिए। किस तरह बस्तर को बीजेपी ने 10 साल पीछे धकेल दिया है। बस्तर के लिए अलग प्लानिंग हो, वहां के लिए अलग बजट हो। अगर खानापूर्ति करने जा रहे हैं, तो कुछ नहीं कहूंगा।
कानून-व्यवस्था को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस
जगदलपुर में 5 दिन में 3 बड़ी घटनाएं हुई, पूरे प्रदेश का यही हाल : दीपक बैज
