NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पीएम मोदी के आइडिया पर छत्तीसगढ़ में अभियान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > पीएम मोदी के आइडिया पर छत्तीसगढ़ में अभियान
रायपुर

पीएम मोदी के आइडिया पर छत्तीसगढ़ में अभियान

lochan Gupta
Last updated: July 4, 2024 11:41 pm
By lochan Gupta July 4, 2024
Share
4 Min Read

रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आइडिया पर छत्तीसगढ़ में अभियान शुरू होने जा रहा है। अभियान का नाम है एक पेड़ मां के नाम। गुरुवार को इस अभियान के तहत प्रदेश के ष्टरू विष्णुदेव साय ने पौधा लगाया। ये दहीमन का पौधा था। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा- समस्त प्रदेशवासियों से मेरा आग्रह है कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के लिए एक पेड़ जरूर लगाएं। मुख्यमंत्री ने जिस दहीमन के पौधे को लगाया उसके कई औषधीय फायदे हैं।
नरेंद्र मोदी ने की थी अपील
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के बाद किये गए पहले ‘मन की बात’ रेडियो प्रोग्राम में एक आइडिया दिया था। उन्होंने कहा था एक पेड़ अपने नाम पर जरूर लगाएं, पेड़ लगाने से धरती मां की रक्षा होगी। मां के रिश्ते और पर्यावरण पर पीएम मोदी ने कहा, मैं आपसे पूछूं कि दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता कौन सा होता है तो आप जरूर कहेंगे ‘माँ’। जन्मदात्री माँ का ये प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है जिसे कोई चुका नहीं सकता। हम माँ को कुछ दे तो सकते नहीं, लेकिन और कुछ कर सकते हैं क्या? इसी सोच में से इस साल विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, इस अभियान का नाम है ‘एक पेड़ माँ के नाम’ मैंने भी एक पेड़ अपनी माँ के नाम लगाया है।
3 करोड़ पौधे लगाने का टारगेट
प्रदेश में अलग-अलग योजना और अभियान के तहत इस बार 3 करोड़ 95 लाख 85 हजार से अधिक पौधे लगाने का टारगेट अधिकारियों को दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इसमें 30 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
दहीमन के फायदे
दहीमन का छाल और डंठल ब्लड प्रेशर और पीलिया के मरीज के लिए दवा का काम करता है। इसमें ईथेनालिक एक्सट्रैक्ट में होती है। इस पौधे से प्राप्त होने वाले एक्सट्रैक्ट में एंटीफंगल एंटीमाइक्रोबियल और एंटी कैंसर तत्व होते हैं।
कहां कितने पौधे लगेंगे
अधिकारियों ने बताया कि जगदलपुर वनवृत्त में 535.48 हेक्टेयर और 57 ्यरू सडक़ किनारे 308450 पौधों का रोपण किया जाना है। रायपुर वनवृत्त में 291.74 हेक्टेयर और 2 कि.मी. सडक़ किनारे 323913 पौधों का रोपण किया जाना है। कांकेर में 220.74 हे. में 158804 पौधे लगाने जाने हैं। सरगुजा वनवृत्त में 4942.44 हे. और 21 कि.मी. सडक़ किनारे 5053370 पौधा रोपण का लक्ष्य है। दुर्ग वनवृत्त के तहत 167.55 हे. में 142468 पौधों का रोपण किया जाना है। बिलासपुर वनवृत्त में 520.05 हे. और 4 कि.मी. सडक़ किनारे वृक्षारोपण में 454159 पौधा रोपण का लक्ष्य रखा गया है। किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत 2 करोड़ 82 लाख 35 हजार 894 पौधों का रोपण किसानों के द्वारा अपनी भूमि पर किया जा रहा है।
11 को पूरे प्रदेश में ‘वन महोत्सव’
11 जुलाई को वन महोत्सव का राज्य स्तरीय आयोजन किया जाएगा। इसमें पूरे राज्य में 70 लाख पौधे लगाए जाएंगे। प्रदेश के वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी मुख्य वन संरक्षक एवं वन मण्डल अधिकारियों की बैठक ली है। मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि वन महोत्सव के मौके पर लोग अपनी मां के नाम पेड़ लगाएं। इसके लिए जनप्रतिनिधि पौधरोपण क्षेत्र को गोद लें। हर पौधारोपण क्षेत्र को स्थानीय देवी देवताओं का नाम दिया जाएगा। प्राइवेट-सरकारी जमीन आंगनबाड़ी, पुलिस चौकी, उद्यान, अस्पताल, श्मशान, शासकीय परिसर, छात्रावास में भी पौधे लगाए जाएंगे। वनमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिया है कि इनके फोटोग्राफ्स मिशन लाइफ की साइट पर अपलोड किए जाएं।

You Might Also Like

जीएसटी के जॉइंट कमिश्नर निलंबित

एम्स में मरीज ने किया खुदकुशी

राजधानी रायपुर में प्रचंड गर्मी, दोपहर में सडक़े वीरान

अन्याय के विरुद्ध लडऩा सबसे बड़ा धर्म- सीएम साय

सीएम साय ने युवाओं के साथ किया आत्मीय संवाद

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ज्वेलरी दुकान का सब्बल से तोड़ा ताला
Next Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रमवीरों के मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

खबरें और भी है....

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
सलियाटोली में बनेगा 250 सीटर नालंदा परिसर का सीएम साय ने किया भूमिपूजन
घरेलू विवाद में बेटे पर चाकू से हमला, आरोपी पिता गिरफ्तार
अस्पतालों में मीडिया पर पाबंदी वाला तुगलकी फरमान निरस्त
बारकोड व चेतावनी के साथ स्कूलों में पहुंचेंगी शासकीय किताबें

Popular Posts

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?