NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ज्वेलरी दुकान का सब्बल से तोड़ा ताला
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > ज्वेलरी दुकान का सब्बल से तोड़ा ताला
रायपुर

ज्वेलरी दुकान का सब्बल से तोड़ा ताला

5 लाख के चांदी के गहने-बर्तन लेकर आरोपी फरार

lochan Gupta
Last updated: July 4, 2024 11:40 pm
By lochan Gupta July 4, 2024
Share
3 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर के एक ज्वेलरी दुकान में चोरी हो गई है। चोरों ने सब्बल से ताला तोडक़र दुकान के अंदर घुसे। फिर वहां रखें करीब 5 लाख कीमत के चांदी के गहने और बर्तन लेकर फरार हो गए। इस दौरान चोरों की नजर सोने के गहनों से भरी तिजोरी पर नहीं पड़ी। जिससे चोरों ने उसे हाथ भी लगाया। ये पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।
ज्वेलरी दुकान के मालिक कमल बघेल ने बताया कि उनकी बोरियाखुर्द में प्रभुचंदा ज्वेलर्स नाम की दुकान है। बुधवार की शाम वो दुकान पर ताला लगाकर घर चले गए। गुरुवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि दुकान का शटर टूटा हुआ है, वहां चोरी हो गई है। चोर दुकान के डिस्प्ले में रखे हुए करीब 5 लाख के चांदी के गहने-जेवरात और बर्तन लेकर फरार हो गए।
तिजोरी पर नहीं पड़ी नजर
बताया जा रहा है कि दुकान के भीतर एक तिजोरी भी रखी थी। जिसमें सोने के गहने मौजूद थे। दुकानदार तिजोरी में सोने के गहने को अलग रखता था। वारदात के दौरान चोरों की नजर इस पर नहीं पड़ी। जिससे इसमें रखें चोरों के हाथ नही लग पाए।
टिकरापारा पुलिस को मिले सुबूत
इस घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस ने मौके में पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पुलिस को दुकान के भीतर फिंगरप्रिंट्स भी मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस पुराने चोरों का डाटा खंगाल रही है। इसके अलावा आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की फुटेज देखी जा रही है।
चोरों ने तोड़े सभी कैमरे
सराफा कारोबारी ने दुकान में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे भी लगा रखे थे। जिन्हें चोरों ने हाथों डंडे के सहारे तोड़ दिया। इसके अलावा दुकान के भीतर मौजूद कैमरों को उन्होंने उखाड़ दिया। हालांकि सभी शातिर चोरों ने मुंह में कपड़ा बांधकर आये थे। जिससे उनकी पहचान न हो पाए।
पुलिस का दावा-चोरी के अपराध में आई कमी
रायपुर पुलिस के जारी डेटा के मुताबिक, फरवरी से जून 2024 में रायपुर जिले में चोरी और नकबजनी के करीब 170 मामले दर्ज हुए है। जो 2023 के इन पांच महीनों के मुकाबले 4 प्रतिशत कम है। हालांकि रायपुर में बीते एक हफ्ते में विधानसभा, राजेन्द्र नगर, आरंग जैसे अलग-अलग थाना क्षेत्र में लाखों रुपए की चोरी में चोर अभी भी फरार है।

You Might Also Like

छक्का जडक़र साउथ अफ्रीका ने जीता दूसरा वनडे

ईडी, आईटी और सीबीआई लोकतंत्र के लिए खतरा

ऊर्जा से भरे प्रतिभाशाली युवाओं के सहयोग से होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : सीएम साय

कांग्रेस के बागी भाजपा के लिए इलेक्शन मटेरियल : शिव डहरिया

छ.ग. में 3 नक्सली मुठभेड़ में ढेर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विधायक अनुज शर्मा ने भरत देवांगन विद्यालय खरोरा में किया पौध रोपण
Next Article पीएम मोदी के आइडिया पर छत्तीसगढ़ में अभियान

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
साईंटांगरटोली में ब्राउन सुगर तस्करी का हुआ भंडाफोड़
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक चालक को कुचला
रेलवे फाटक तोडकऱ ट्रैक में फंसी कोयला लोड ट्रेलर
अब भूपदेवपुर से कोतरलिया तक चौथी लाइन में सरपट दौड़ेगी ट्रेने

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?