रायपुर। रायपुर के मौदहापारा इलाके में दो पक्षों के बीच मंगलवार रात को बवाल हो गया है। इस दौरान एक पक्ष ने जलता हुआ सिलेंडर अपने विरोधियों पर फेंक दिया। बताया जा रहा है विवाद एक घर से नशे की गोली बेचने से रोकने पर शुरू हुआ। स्थानीय लोगों ने खुलेआम चल रहे नशे के कारोबार का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस विवाद के पीछे लेडी डॉन मुस्कान रात्रे के परिवार के लोग हैं। जिस घर से सिलेंडर फेंका गया, वह उसी का घर बताया जा रहा है। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि इसके बाद इलाके में जमकर बवाल मचा।
लोगों के किया थाना में प्रदर्शन
इस घटना के बाद स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन करते हुए थाने पहुंच गए। मौके पर ्रस्क्क सिटी अनुराग झा, ष्टस्क्क योगेश साहू, 4 थानेदार समेत भारी पुलिस बल तैनात था। इसके बाद हालात पर काबू पाया गया। मामले में पुलिस ने बलवा, हत्या की कोशिश, घर में घुसकर मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जिस मुस्कान रात्रे के घर की छत से सिलेंडर और पत्थर फेंके गए वह पति के साथ मिलकर नशीली टैबलेट बेचने का काम करती है। तीन महीने पहले रायपुर पुलिस ने लेडी डॉन और उसके पति को गिरफ्तार किया था। मुस्कान इतनी खतरनाक है कि पुलिस जब भी उसे गिरफ्तार करने जाती तो कभी कुत्ते छोड़ देती थी तो कभी गैस सिलेंडर खोलकर उस पर बैठ जाती।
छत से फेंके पत्थर और बम
घटनास्थल के पास रहने वाली आलिया ने बताया कि, विवाद शाम के वक्त हुआ। नाबालिग लडक़े नशीली टैबलेट्स बेच रहे थे। तभी उनके बीच विवाद होने लगा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने खुलेआम चल रहे नशे के कारोबार का विरोध किया, तो दूसरे पक्ष ने गाली-गलौज शुरू कर दी। तभी मुस्कान रात्रे के घर की छत से 4-5 लोगों ने बम जलाकर मोहल्ले में फेंकना शुरू कर दिया।
छत से फेंका जलता सिलेंडर
वे पत्थर और कांच की बोतलें भी अड़ोस-पड़ोस के घरों पर फेंकने लगे। इसी बीच छत से जलता हुआ सिलेंडर नीचे फेंका गया, ताकि आसपास के घरों में एक बड़ा ब्लास्ट हो जाए। सिलेंडर में तेजी से आग भी लग गई, लेकिन जमीन पर गिरते ही वो बुझ गया। इस तरह बड़ी घटना होने से बच गई।
28 मार्च को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस पर रायपुर समेत आसपास के दूसरे जिलों में 17 केस दर्ज हैं। मुस्कान रात्रे तीन महीने पहले पति प्रिंस यदु के साथ हीरापुर, कबीर नगर इलाके में रह रही थी। वह लंबे समय से नशे के कारोबार से जुड़ी हुई थी, लेकिन इसे पकडऩे में पुलिस के भी पसीने छूट गए। आखिरकार 28 मार्च को घेराबंदी कर पुलिस मुस्कान और उसके पति को पकडऩे में कामयाब रही।
नशीली टैबलेट्स बेचने से रोकने पर फेंका जलता सिलेंडर
रायपुर की लेडी डॉन के परिवार पर आरोप, मोहल्ले वालों ने कहा-छत से पत्थर-बम भी फेंके
