सरगुजा। सरगुजा राजपरिवार के मुखिया और छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंह का शनिवार सुबह निधन हो गया। वे करीब छह माह से कैंसर से पीडि़त थीं। इंदिरा सिंह का अंतिम संस्कार रानी तालाब, अंबिकापुर में किया गया। इंदिरा सिंह के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य राजनेताओं ने शोक जताया है। इंदिरा सिंह का जन्म 12 अप्रैल 1950 को धरमजयगढ़ राजपरिवार में हुआ था। इंदिरा सिंह करीब छह माह से कैंसर से पीडि़त थीं। उन्हें उपचार के लिए मेदांता हास्पिटल दिल्ली में भर्ती किया गया था। वहां उन्हें कैंसर की पुष्टि होने पर मुंबई के प्रमुख अस्पताल में दाखिल किया गया था।
दुख की घड़ी में परिवार के साथ- भूपेश बघेल
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंदिरा सिंह के निधन पर शोक जताया है। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है- सरगुजा राजपरिवार की इंदिरा सिंह (बेबी राज जी) का देहांत हो गया है। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही थीं। हम सब उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं।
सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरगुजा राजपरिवार की श्रीमती इंदिरा सिंह के निधन पर दु:ख प्रगट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। श्री साय ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस दुख की घड़ी में सिंहदेव परिवार के साथ हैं।
टीएस सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंह का निधन
