NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 10 साल सरकार में रहने के बाद तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार में आना बहुत बड़ी उपलब्धि : साव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > 10 साल सरकार में रहने के बाद तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार में आना बहुत बड़ी उपलब्धि : साव
रायपुर

10 साल सरकार में रहने के बाद तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार में आना बहुत बड़ी उपलब्धि : साव

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने पत्रकारों से औपचारिक चर्चा में कहा छत्तीसगढ़ और ओडि़शा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत

lochan Gupta
Last updated: June 5, 2024 10:50 pm
By lochan Gupta June 5, 2024
Share
5 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि सन् 1962 के बाद पहली बार श्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला है। यह लोकसभा की जीत श्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत है, बहुत बड़ी जीत है। श्री साव ने कहा कि 10 साल सरकार में रहने के बाद तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार में आना भाजपा व राजग की बहुत बड़ी उपलब्धि है। चुनाव नतीजों के अगले दिन बुूधवार को पत्रकारों से औपचारिक चर्चा करते हुए श्री साव ने छत्तीसगढ़ और ओडि़शा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और कांग्रेस की शर्मनाक हार पर भी अपना दृष्टिकोण सामने रखा। भाजपानीत राजग की नई सरकार अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के कार्य को और आगे बढ़ाएगी। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मंगलवार को घोषित लोकसभा चुनाव के नतीजों से स्पष्ट है कि एक बार फिर प्रधानमंत्री श्री मोदी के सशक्त नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के लिए जनादेश मिला है। यह जनादेश देश की जनता के श्री मोदी पर अटूट भरोसे की मुखर अभिव्यक्ति है और श्री मोदी को जनता-जनार्दन का आशीर्वाद है जिन्होंने 10 वर्षों में देश की दशा और दिशा में सकारात्मक बदलाव लाया है, आम लोगों के सपनों को साकार किया है, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा को धरातल पर साकार किया है, देश को आंतरिक और बाह्य के रूप से सुरक्षित किया है, दुनिया में भारत का मान-सम्मान और गौरव बढ़ाया है, देश को भ्रष्टाचारमुक्त सुशासन दिया है। श्री साव ने कहा कि इन सबके कारण भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की यह जीत हुई है। भाजपानीत राजग की केंद्र में सत्ता सम्हालने जा रही नई सरकार अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के कार्य को और आगे बढ़ाएगी। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की शानदार और ऐतिहासिक जीत हुई है। कांग्रेस के तमाम फरेब, दुष्प्रचार और झूठ के बावजूद 11 में से 10 सीटें भाजपा ने जीती है। इससे यह साफ है कि प्रदेश की जनता को कांग्रेस पर अब कतई भरोसा नहीं रह गया है। कांग्रेस ने प्रदेश के अपने सारे बड़े नेताओं को चुनाव के मैदान में उतारा था और वह सभी-के-सभी चुनाव हारे। श्री साव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के सभी दिग्गजों की शर्मनाक हार हुई है। अपने गृह लोकसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री के रहते 4.38 लाख वोटों से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है, राजनांदगाँव में वह खुद हार गए हैं। उनके सभी नजदीकी मंत्री, जिन्हें बघेल ने टिकट दिलाई थी, वह सब भी हार गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि आखिर इस शर्मनाक हार की जिम्मेदारी किसकी है? छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को प्रदेश की जनता ने सिरे से नकारा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दुर्दशा के लिए कौन जिम्मेदार है, इसका जवाब बघेल को देना चाहिए।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने पड़ौसी प्रदेश ओडि़शा में भाजपा की लोकसभा व विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि ओडि़शा की 21 में से 19 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है, वहीं 147 विधानसभा सीटों में से 78 सीटों के साथ ओडि़शा में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हम छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए ओडि़शा गए थे। वहाँ के कार्यकर्ताओं की मदद करने गए थे। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव परिणाम और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की योजनाओं का भी बड़ा असर ओडि़शा के चुनाव में देखने को मिला है। अब ओडि़शा में भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार विकास और जनकल्याण के कामों को तेज गति प्रदान कर भाजपा के प्रति व्यक्त इस विश्वास की कसौटी पर खरी उतरेगी, यह असंदिग्ध है।

You Might Also Like

जीएसटी कर्मचारियों को धमकाने वाले व्यापारियों पर सीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

अनुसूचित जनजाति समाज हमारी सांस्कृतिक धरोहर : सीएम साय

विद्युत दर की बढ़ोत्तरी को लेकर स्टील एसोसिएशन ने की सीएम साय से मुलाकात

कर्नाटक चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल सीएम साय से मिले

जनदर्शन में देखने को मिली सीएम साय की संवेदनशीलता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में वृक्षारोपण
Next Article विश्व पर्यावरण दिवस पर जशपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

खबरें और भी है....

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
सलियाटोली में बनेगा 250 सीटर नालंदा परिसर का सीएम साय ने किया भूमिपूजन
घरेलू विवाद में बेटे पर चाकू से हमला, आरोपी पिता गिरफ्तार
अस्पतालों में मीडिया पर पाबंदी वाला तुगलकी फरमान निरस्त
बारकोड व चेतावनी के साथ स्कूलों में पहुंचेंगी शासकीय किताबें

Popular Posts

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?